Thursday, May 2, 2024
Home उत्तराखंड परिवहन मंत्री चंदन राम दास मेदांता रेफर

परिवहन मंत्री चंदन राम दास मेदांता रेफर

देहरादून। उत्तराखंड के परिवहन मंत्री चंदन राम दास की स्वास्थ्य स्थितियों को देखते हुए उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल से दिल्ली मेदांता के लिए रेफर किया गया है। परिवहन मंत्री को एयर लिफ्ट कर दिल्ली मेदांता के लिए भेजा गया। उधर मैक्स प्रबंधन का कहना है कि परिवहन मंत्री को भेजा नहीं जा रहा है, बल्कि उनके परिजन उन्हें अपनी मर्जी से ले जा रहे हैं।
उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रदेश के मंत्री, नेता व उनके परिजन कितना विश्वास करते हैं, इसकी बानगी है कि उत्तराखंड के परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास को अब दिल्ली मेदांता के लिए एयर लिफ्ट किया जा रहा है। मंत्री चंदन राम दास के करीबियों ने इस बात की पुष्टि की है। दूसरी तरफ मैक्स अस्पताल प्रबंधन ने दावा किया है कि उन्हें भेजा नहीं बल्कि उनके परिजन उन्हें अपनी मर्जी से ले जा रहे हैं। यानि ये कहना गलत नहीं होगा कि परिवहन मंत्री के परिजनों को उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं पर यकीन नहीं है। मैक्स अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि मंत्री चंदन राम दास की हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें हल्का हार्ट अटैक आने की आशंका जताई गई है। हालांकि इससे जुड़े दूसरे टेस्ट होने के बाद ही इसकी पूरी तरह से पुष्टि हो पाएगी। बता दें कि मंत्री चंदन राम दास का विधानसभा सत्र के दौरान सदन में अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया था। इसके बाद उन्हें दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने कैबिनेट मंत्री को सांस लेने में दिक्कत और घबराहट की शिकायत के बाद मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया था, लेकिन अब मैक्स अस्पताल में से भी उन्हें मेदांता दिल्ली के लिए ले जाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी के पास बीती 25 अप्रैल को हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला के सिर और अन्य...

Recent Comments