Tuesday, April 30, 2024
Home उत्तराखंड दो गुटों में झगड़े के बाद एक घंटे तक जमकर पथराव, आधा...

दो गुटों में झगड़े के बाद एक घंटे तक जमकर पथराव, आधा दर्जन वाहनों को क्षतिग्रस्त किया

हल्द्वानी। हल्द्वानी के गांधीनगर में बीती देर रात दो गुटों में झगड़े के बाद एक घंटे तक जमकर पथराव हुआ। अराजक तत्वों ने आसपास खड़े आधा दर्जन से अधिक वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पथराव में दोनों गुटों के कई लोग घायल हो गए। बवाल बढ़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। करीब आधे घंटे के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया। इसी बीच पुलिस ने तीन लोगों को मौके से पकड़ लिया। थाने पहुंच एसआई सादिक हुसैन की तहरीर पर सात नामजद और करीब 20 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार शनिवार रात गांधी नगर में स्थानीय निवासी प्रशांत और मंजीत आपस में नौकरी के संबंध में बात कर रहे थे। इसी बीच गोलू नाम का युवक वहां आया और गाली गलौच करने लग गया। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों के परिजन भी वहां आ गए। इसी बीच दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। महिलाएं भी मारपीट करने लगीं। देखते ही देखते एक-दूसरे के ऊपर पथराव शुरू कर दिया। इसमें कई लोग चोटिल हो गए और सड़क के आसपास खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन मामला बढ़ता गया। हालात को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने पथराव व झगड़ा करने के आरोप में प्रशान्त कुमार, अनुराग कुमार व रवि कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से एक प्रशान्त कुमार, अश्विनी कुमार, संजय उर्फ चीता, एकता पत्नी राजेश निवासी गांधीनगर वार्ड नंबर-27 व 5-10 अज्ञात और दूसरे गुट से अनुराग कुमार, रवि कुमार, अमृता पत्नी राजेश समेत 5-10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अर्लट, स्वास्थ्य सचिव ने जारी की गाइडलाइंस

देहरादून। राज्य में डेंगू व चिकनगुनिया के मरीजों को देखते हुए उनकी रोकथाम व उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को गाइडलाइन...

शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा

विकासनगर। नगर पालिका विकासनगर स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर तिलक भवन विकास नगर में शहर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक की गई। जिसमें आने...

निर्वाचन प्रक्रिया पर राजनीतिक आरोप लगाने का नैतिक अधिकार किसी को नहीं

देहरादून। भाजपा ने निकाय चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाने के साथ विधानसभा उपचुनावों को विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अर्लट, स्वास्थ्य सचिव ने जारी की गाइडलाइंस

देहरादून। राज्य में डेंगू व चिकनगुनिया के मरीजों को देखते हुए उनकी रोकथाम व उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को गाइडलाइन...

शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा

विकासनगर। नगर पालिका विकासनगर स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर तिलक भवन विकास नगर में शहर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक की गई। जिसमें आने...

निर्वाचन प्रक्रिया पर राजनीतिक आरोप लगाने का नैतिक अधिकार किसी को नहीं

देहरादून। भाजपा ने निकाय चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाने के साथ विधानसभा उपचुनावों को विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष...

कांग्रेस नेत्री गोदावरी थापली ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

देहरादून। मसूरी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी गोदावरी थापली एवं ब्लॉक अध्यक्ष मसूरी ग्रामीण रितेश जोशी एवं स्थानीय लोग के साथ जिलाधिकारी देहरादून को...

Recent Comments