Wednesday, May 1, 2024
Home उत्तराखंड मंत्री सुबोध उनियाल ने आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मंत्री सुबोध उनियाल ने आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आईआरडीटी सभागार देहरादून में गृह मंत्रालय भारत सरकार तथा नेहरू युवा केंद्र संगठन के तत्वाधान में सात दिवसीय 13वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर कार्यक्रम विधिवत दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि झारखंड, छत्तीसगढ़ तथा उत्तराखंड तीनों राज्यों का जन्म एक ही वर्ष में हुआ। इस आधार पर तीनों राज्य में समानता है। तीनों राज्यों के युवा प्रतिभावान है। युवा सकारात्मक सोच एवं आशावादी दृष्टिकोण से बड़े से बड़ा लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। युवाओं को स्वरोजगार की ओर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। भारत सरकार तथा राज्य सरकारों द्वारा युवाओं के स्वरोजगार हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों हस्तशिल्प, लोक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी को आगे आना होगा। युवाओं को इनोवेशन के लिए भी काम करना होगा। युवा स्वरोजगार के साथ ही अन्य लोगों को रोजगार देने वाले बने। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि युवाओं को नक्सलवाद, आतंकवाद तथा अन्य विघटनकारी शक्तियों से सावधान रहने की जरूरत है। युवा अपनी उर्जा, प्रतिभा एवं सोच को सकारात्मक दिशा में लगाएं तथा देश के विकास में योगदान दें। इस अवसर पर उत्तराखंड खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निदेशक जी एस रावत, एनवाईकेएस के राज्य निदेशक उमेश साहनी तथा जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र देहरादून एम टोलिया सहित विभिन्न जनपदों के जिला युवा अधिकारी उपस्थित थे। पूर्व विधायक आशा नौटियाल भी कार्यक्रम में मौजूद थी।

RELATED ARTICLES

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी के पास बीती 25 अप्रैल को हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला के सिर और अन्य...

Recent Comments