Sunday, May 19, 2024
Home उत्तराखंड ट्रांसफर को लेकर फार्मासिस्ट ने डॉक्टर पर किया जानलेवा हमला

ट्रांसफर को लेकर फार्मासिस्ट ने डॉक्टर पर किया जानलेवा हमला

हल्द्वानी। गौलापार स्थित कुंवरपुर पशु चिकित्सा अधिकारी विनीता टोलिया जंगपांगी के ऊपर अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट ने मामूली बात पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें महिला डॉक्टर को गंभीर चोटें आई हैं। बेस अस्पताल में महिला डॉक्टर का इलाज चल रहा है। वहीं, घटना के बाद फार्मासिस्ट ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। फार्मासिस्ट को डॉक्टरों ने सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी अनुसार कुंवरपुर पशु चिकित्सालय में तैनात पशु चिकित्सा अधिकारी विनीता टोलिया जंगपांगी के ऊपर अस्पताल का फार्मासिस्ट भुवन चंद्र पंत ने लोहे के धारदार वस्तु से हमला कर दिया। इस दौरान महिला डॉक्टर के सिर में और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, महिला डॉक्टर ने अस्पताल से भाग कर अपनी जान बचाई। महिला डॉक्टर का बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हमले के बाद आरोपी फार्मासिस्ट भुवन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे बेस अस्पताल ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया।बेस अस्पताल के डॉक्टर प्रशांत सिंह ने कहा महिला के सिर हाथ में गंभीर चोट आई है। उसका इलाज चल रहा है। वहीं, आरोपी भुवन चंद्र पंत को गंभीर हालत को देखते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर और फार्मासिस्ट में पिछले 2 सालों से विभागीय विवाद चल रहा था। जिसको लेकर कई बार विभाग में शिकायत भी दर्ज हुई थी। वहीं, फार्मासिस्ट के ट्रांसफर को लेकर दोनों में विवाद हो गया, जिसके बाद फार्मासिस्ट ने महिला डॉक्टर के ऊपर हमला कर घायल कर दिया।

RELATED ARTICLES

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

डीएम व एसएसपी ने स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज तीन पानी हरिद्वार रोड यहाईवेद्ध पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर...

Recent Comments