Thursday, May 2, 2024
Home उत्तराखंड मंडलायुक्त ने जनता दरबार लगाकर सुनीं जनसमस्याएं, 91 शिकायतें हुई दर्ज

मंडलायुक्त ने जनता दरबार लगाकर सुनीं जनसमस्याएं, 91 शिकायतें हुई दर्ज

हल्द्वानी। मण्डलायुक्त दीपक रावत ने शनिवार को आयुक्त कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में कुमाऊं मण्डल के फरियादियों की जनता दरबार लगाकर जनसमस्याएं सुनी। जनता दरबार में फरियादियों द्वारा निजी भूमि विवाद, राजस्व, सड़क, विद्युत, रोजगार, पेयजल भूमि, अतिक्रमण, नेटवर्क समस्या आदि से सम्बन्धित 91 शिकायतें दर्ज हुई। मण्डलायुक्त ने बताया कि लगातार जनता दरबार में जमीन से जुड़े फ्रॉड के बड़े मामले आ रहे हैं। इन मामलों को अवैध भूमि की खरीद-फरोख्त को रोकने के लिए बनाई गई टास्क फोर्स के समक्ष रखा जायेगा और इस तरह की अवैध जमीनों के मामले में अंकुश लगाया जाएगा। बरसात के समय सर्प दंश के सम्बन्ध में सभी अस्पतालों को एंटी वेनम रखने, शहर में अमृत योजना, सीवरेज, गैस पाइप लाइन द्वारा सड़क खुदान व सड़कों में ससमय भरान न होने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने मौके पर अधिकारियों को बुलाकर व दूरभाष से वार्ता कर समस्याओं को निस्तारित किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य चोरगलिया ने अवगत कराया कि नंधौर नदी की बाढ़ से आमखेड़ा सागौन प्लाट के पास भीषण भू-कटाव किया है जिससे नंधौर नदी का जलप्रवाह कुटलिया ग्राम की तरफ होने से भू-कटाव हो गया है। उन्होंने बाढ़ को रोकने हेतु वायर क्रेट, सीमेंट के ब्लाक बनाने की मांग की जिस पर आयुक्त श्री रावत ने मुख्य अभियंता सिंचाई को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

RELATED ARTICLES

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी के पास बीती 25 अप्रैल को हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला के सिर और अन्य...

Recent Comments