Sunday, September 8, 2024
Home उत्तराखंड रक्षाबंधन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया, मंत्री गणेश जोशी को कई महिलाओं ने...

रक्षाबंधन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया, मंत्री गणेश जोशी को कई महिलाओं ने पहनाई राखी

देहरादून। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मसूरी विधानसभा क्षेत्र में रक्षाबंधन कार्यक्रम धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में आयोजित ‘रक्षाबंधन समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई।
रक्षाबंधन समारोह कार्यक्रम में सबसे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर राखी बांधी, उसके बाद हजारों की संख्या में कार्यक्रम में पहुंची बहनों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी बहनों को राखी के बदले उनकी रक्षा का वचन और उपहार देकर भाई का फर्ज निभाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने संबोधन में कहा कि गणेश जोशी समाज में हमेशा निरंतर महिलाओं का सम्मान और महिलाओं की सेवा के लिए समर्पित रहे हैं। स्मृति ईरानी ने जोशी की दीर्घायु की कामना की।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी बहनो को रक्षाबंधन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई बहन के पवित्र रिश्ते की निशानी है।

RELATED ARTICLES

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 और सीएचओ

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य विभाग को और 197 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मिल गये हैं। एच0एन0बी0 उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय चरण की काउंसलिंग...

बोल्डर और मलबा गिरने से गंगोत्री हाईवे बाधित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बंदरकोट के पास पहाड़ी दरकने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जहां पहाड़ी से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है।...

राज्यपाल ने निजी एवं राजकीय विश्वविद्यालयों के आपसी समन्वय पर जोर दिया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी निजी...

ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल

हरिद्वार। पिरान कलियर-धनौरी मार्ग पर देर रात लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में मिनी...

Recent Comments