Thursday, May 2, 2024
Home उत्तराखंड मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आंतरिक मार्ग का लोकार्पण किया

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आंतरिक मार्ग का लोकार्पण किया

ऋषिकेश। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने गुरुवार को गुमानीवाला में एमडीडीए की ओर से 11.23 लाख की लागत से बनाए गए आंतरिक मार्ग का लोकार्पण किया। अग्रवाल ने कहा कि अब स्थानीय लोगों को आवाजाही में दिक्कत नहीं होगी। इस दौरान उन्होंने एमडीडीए को सात अन्य आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिए निर्देशित किया।
गुरुवार को गुमानीवाला में आयोजित कार्यक्रम में शहरी मंत्री अग्रवाल ने नवनिर्मित सीसी मार्ग का लोकार्पण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास की भावना से कार्य कर रहे हैं। इसी के अनुरूप राज्य सरकार भी कार्य कर रही है।
इस मौके पर मंत्री अग्रवाल ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को अन्य आंतरिक मार्गों का गुणवत्तापरक निर्माण करने के लिए निर्देशित किया। कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं का निदान ही उनकी प्राथमिकता है। साथ ही मुख्य मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटों के पोल से अनाधिकृत होर्डिंग और बोर्ड हटाने के लिए एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष श्यामपुर गणेश रावत, महामंत्री रवि शर्मा, उपाध्यक्ष राजवीर रावत, मंडल मंत्री गौतम राणा, प्रधान दीपिका व्यास, सतपाल सैनी, श्रीधर गुप्ता मानवेंद्र कंडारी, पार्षद वीरेंद्र रमोला, अधीक्षण अभियंता एमडीडीए हरीश चंद राणा, अधिशासी अभियंता एसएस रावत, सहायक अभियंता पीपी सिंह, लक्ष्मी सेमवाल, कांता चैहान, सुप्रिया शर्मा,  सुनिता भट्ट आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी के पास बीती 25 अप्रैल को हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला के सिर और अन्य...

Recent Comments