Saturday, May 18, 2024
Home उत्तराखंड मंत्री सुबोध उनियाल ने किया मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन

मंत्री सुबोध उनियाल ने किया मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन

ऋषिकेश। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने तपोवन, ऋषिकेश स्थित एक आश्रम में मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आश्रम ट्रस्ट का अस्पताल में आसपास के ग्रामीणों को सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प है।
शनिवार को तपोवन तिराहा स्थित क्रिया योग आश्रम में एक अत्याधुनिक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का विधिवत शुभारंभ किया गया। बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि आश्रम ट्रस्ट की ओर से संचालित इस अत्याधुनिक अस्पताल का लाभ आसपास के ग्रामीणों के साथ पर्यटकों को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि आश्रम ट्रस्ट ने अस्पताल में सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है। आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी शंकरानंद गिरी महाराज ने कहा कि जनसेवा आश्रम की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य के साथ अत्याधुनिक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल इस क्षेत्र में खोला गया है। इस दौरान कृष्ण जन्माष्टमी पर्व भी मनाया गया। हरे कृष्ण, हरे कृष्ण…हरे राम के गायन पर लोग जमकर झूमे। मौके पर महंत रविंद्र पुरी अध्यक्ष अखाड़ा परिषद, महंत रघुमुनि, महामंडलेश्वर हरि चेतना, दामोदर दास, महंत ऋषेश्वरानंद, महंत दुर्गादास, महंत दामोदर शरणदास, महामंडलेश्वर शिवानंद, महंत शिवचंद दास, नगर पालिका मुनिकीरेती अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, पूरण धमांदा, हिमांशु चमोली, सुलोचना आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

डीएम व एसएसपी ने स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज तीन पानी हरिद्वार रोड यहाईवेद्ध पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर...

Recent Comments