Tuesday, May 14, 2024
Home उत्तराखंड मंडलायुक्त ने अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए

मंडलायुक्त ने अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए

देहरादून। आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार ने गढ़वाल मण्डल क्षेत्रान्तर्गत जनपद देहरादून, टिहरी, एवं पौड़ी गढवाल में शुक्रवार रात्रि हुई अतवृष्टि में हुए नुकसान के सम्बन्ध में नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए। खोजबीन सर्च कार्य जारी है। आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 04 जनहानि हुई है। गढ़वाल मण्डल में अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार कुल 04 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जिनमें से टिहरी जनपद में 02 तथा देहरादून जनपद में 01 एवं पौड़ी जनपद में 01 व्यक्ति की मृत्यु हुई है। जबकि 14 लोग लापता हैं। जनपद टिहरी से 07 तथा जनपद देहरादून से 07 लोग लापता है। लापता लोगों की खोजबीन का कार्य गतिमान है। पैदल मार्ग, पेयजल लाइन एवं एक अमृत सरोवर तथा राजकीय संपत्तियों को नुकसान हुआ है। जिनका आकलन राजस्व विभाग के टीम द्वारा किया जा रहा है। गृह अनुदान, अनुग्रह अनुदान व सम्पत्ति पुर्ननिर्माण अनुदान के संबंध में जांच कर प्रभावित व्यक्तियों को मुआवजा दिये जाने के संबंध में कार्यवाही की जा रही है। एक राजकीय हेलीकाप्टर बचाव कार्य में तैनात है। एन०डी०आर०एफ० के 39 एस०डी०आर०एफ० 64 जवानों के अलावा पुलिस, राजस्व व स्वास्थ्य विभाग की टीमें बचाव व राहत कार्यों में लगी हैं। आपदा से हुई कृषि नुकसान का आकलन करने हेतु राजस्व की टीम लगाई गई है।

RELATED ARTICLES

मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली में दिखाया दम, सुबह किया जनसंपर्क और शाम की ताबड़तोड़ जनसभाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के बुराड़ी विधानसभा के संतनगर मंडल के कमल विहार, सैनिक इनक्लेव, अजीत बिहार...

केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के दर्शन करने मुंबई, महाराष्ट्र से पहुंचे तीर्थ यात्री वैभव ओढेकर ने अपने केदारनाथ धाम यात्रा का अनुभव साझा करते हुए...

केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम, सुखद एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने को जिला प्रशासन प्रतिबद्ध

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा का आज तीसरा दिन है तथा केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली में दिखाया दम, सुबह किया जनसंपर्क और शाम की ताबड़तोड़ जनसभाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के बुराड़ी विधानसभा के संतनगर मंडल के कमल विहार, सैनिक इनक्लेव, अजीत बिहार...

केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के दर्शन करने मुंबई, महाराष्ट्र से पहुंचे तीर्थ यात्री वैभव ओढेकर ने अपने केदारनाथ धाम यात्रा का अनुभव साझा करते हुए...

केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम, सुखद एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने को जिला प्रशासन प्रतिबद्ध

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा का आज तीसरा दिन है तथा केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी...

दोपहर बाद उत्तरकाशी में बारिश और ओलावृष्टि

उत्तरकाशी। जनपद में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और झमाझम बारिश हुई। साथ ही जमकर ओलावृष्टि भी हुई। बारिश होने से तापमान में...

Recent Comments