Friday, May 17, 2024
Home उत्तराखंड लेह में तैनात सेना के जवान का हार्ट अटैक से निधन

लेह में तैनात सेना के जवान का हार्ट अटैक से निधन

लालकुआं। लेह में तैनात सेना के जवान धर्मेंद्र गंगवार का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। जवान धर्मेंद्र गंगवार नैनीताल जिले के लालकुआं के निवासी थे। धर्मेंद्र गंगवार के निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। मृतक जवान का पार्थिव शरीर रविवार दोपहर एक बजे लालकुआं लाया जाएगा।
धर्मेंद्र गंगवार का परिवार लालकुआं के वॉर्ड नबंर-2 गांधीनगर में रहता है। धर्मेंद्र गंगवार भारतीय सेना के एएमई विभाग के पद पर थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी लेह में थी। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान ही शुक्रवार रात को धर्मेंद्र गंगवार हार्ट अटैक आया। धर्मेंद्र गंगवार के साथियों को उन्हें हॉस्पिटल ले जाने का समय भी नहीं मिला, उससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। धर्मेंद्र गंगवार के निधन की खबर मिलते ही उनके परिवार के कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। धर्मेंद्र गंगवार का पार्थिक शरीर कर रविवार को दोपहर बाद पन्तनगर एयरपोर्ट पहुंचेगा। इसके बाद पार्थिक शरीर को घर लाया जाएगा, जहां अंतिम दर्शन के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। धर्मेंद्र गंगवार के परिवार में उनके पत्नी मीरा गंगवार, बड़ा बेटा आर्यन (11) जो कक्षा 5 में पढ़ता हैं और छोटा बेटा युग जो 7 साल का है। धर्मेंद्र गंगवार साल 2003 मई में हल्द्वानी एएमई कोर सेंटर से भारतीय सेना में भर्ती हुए थे।

RELATED ARTICLES

बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्रीः सुंदरम

उत्तरकाशी। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान...

सीएस राधा रतूड़ी ने दिए सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बीआईएस...

गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्रीः सुंदरम

उत्तरकाशी। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान...

सीएस राधा रतूड़ी ने दिए सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बीआईएस...

गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन...

नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, व्यापारियों में मचा हड़कंप

देहरादून। दून नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला फूूटपाथों पर रखे सामान को कब्जे में लिया। जिससे दुकानदारों में अफरा तफरी...

Recent Comments