Friday, May 17, 2024
Home उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गणेश महोत्सव में प्रतिभाग किया

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गणेश महोत्सव में प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुद्वारा कालोनी, क्लेमेंटाउन स्थित रघुनाथ मंदिर में आयोजित गणेश महोत्सव में प्रतिभाग किया। भारी बारिश के बीच 12 वें गणेश महोत्सव में सम्मिलित होकर मुख्यमंत्री ने गणेश भगवान की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। भगवान गणेश जी के प्रति अपने श्रद्धा भक्ति के भाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी तेज मूसलाधार बारिश के बावजूद भी गणेश महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद भी लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत देश उत्सवों का देश है। उत्सव समाज को जीवंत बनाते हैं। भगवान गणेश हम सभी के जीवन में सुख समृद्धि लाएं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणेश महोत्सव के अवसर में 50 लाख की धनराशि देने की घोषणा की और कहा कि इस धनराशि से हॉल बनाया जाएगा ताकि गणेश महोत्सव आने वाले समय में और धूमधाम से मनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारी बारिश में गणेश महोत्सव में इतनी संख्या में लोग आए हैं, ये उनकी श्रद्धा को बताता है। इतना भव्य गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर विधायक श्री विनोद चमोली, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, अध्यक्ष, राज्य वन विकास निगम कैलाश गहतोड़ी आदि गणमान्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्रीः सुंदरम

उत्तरकाशी। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान...

सीएस राधा रतूड़ी ने दिए सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बीआईएस...

गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्रीः सुंदरम

उत्तरकाशी। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान...

सीएस राधा रतूड़ी ने दिए सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बीआईएस...

गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन...

नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, व्यापारियों में मचा हड़कंप

देहरादून। दून नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला फूूटपाथों पर रखे सामान को कब्जे में लिया। जिससे दुकानदारों में अफरा तफरी...

Recent Comments