Thursday, May 2, 2024
Home उत्तराखंड अधिकारी संवेदनशीलता से आम जनमानस की समस्याओं को निस्तारित करेंः डीएम

अधिकारी संवेदनशीलता से आम जनमानस की समस्याओं को निस्तारित करेंः डीएम

देहरादून। लोगों की समस्याओं का समाधान धरातल स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए। अधिकारी संवेदनशीलता से आम जनमानस की समस्याओं को निस्तारित करें। सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट में प्रातः 11ः00 बजे से 2ः00 बजे तक जनता की समस्याओं के निस्तारण के दौरान जिलाधिकारी सोनिका ने यह निर्देश दिए। सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान अतिक्रमण, भूमि कब्जा, भूमि खरीद-फरोख्त से संबंधित विवाद, स्ट्रीट लाइट, सीवर लाइन से संबंधित समस्याएं, सामाजिक पेंशन, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति, शस्त्र लाइसेंस निरस्त्रीकरण, क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की मरम्मत, दाखिल खारिज, सीमांकन, सीवर का पानी की निकासी, सरकारी भूमि पर कब्जा हटवाने जैसी शिकायतें लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिलाधिकारी द्वारा शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए गए। देहरादून के अमृतकुंज मे स्ट्रीट लाइट्स से संबंधित शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने नगर निगम को इस पर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। जनपद में पीएमजीएसवाई द्वारा सड़कों के कटान के दौरान मलबे के निस्तारण से संबंधित शिकायतों के संबंध में जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चैहान को कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सरखेत आपदा प्रभावित क्षेत्र में जल्द से जल्द सोलर लाइट लगवाने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि जिला प्रशासन द्वारा लोगों की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाए। अधिकारी संवेदनशीलता तथा मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य करें। समस्त विभाग आपसी समन्वय तथा सहयोगात्मक कार्यशैली अपनाएं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्राम ब्लॉक तथा तहसील स्तरीय अधिकारी आम जनमानस की समस्याओं का निराकरण कुशलता तथा अविलंब अपने स्तर पर करने का प्रयास करें ताकि लोगों को परेशानी ना हो।

RELATED ARTICLES

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी के पास बीती 25 अप्रैल को हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला के सिर और अन्य...

Recent Comments