Sunday, May 19, 2024
Home उत्तराखंड दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एसडीएम संगीता कनौजिया का एम्स में...

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एसडीएम संगीता कनौजिया का एम्स में निधन

ऋषिकेश। हरिद्वार जनपद में तैनात एसडीएम संगीता कनौजिया की गुरुवार की सुबह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में मृत्यु हो गई। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसडीएम संगीता कनौजिया के निधन पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की।इस वर्ष 26 अप्रैल को लक्सर में सड़क दुर्घटना के दौरान एसडीएम संगीता कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गई थी। दुर्घटना में उनके चालक गोविंद राम की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। चिकित्सकों के अनुसार, एमआरआइ रिपोर्ट में उनकी गर्दन सहित छाती और सिर में गंभीर चोटें पाई गई थी। हादसे के समय उनके एक हाथ की हड्डी भी टूट गई थी।जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने उप जिलाधिकारी संगीता कनौजिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से, दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए, शोक संतप्त परिवारजनों को यह दारूण दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये, प्रार्थना की है।उस समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्सर-रुड़की मार्ग पर एसडीएम लक्सर के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की मजिस्ट्रीयल जांच के निर्देश दिए थे।

RELATED ARTICLES

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

डीएम व एसएसपी ने स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज तीन पानी हरिद्वार रोड यहाईवेद्ध पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर...

Recent Comments