Sunday, May 19, 2024
Home उत्तराखंड जगन्नाथ रथ यात्रा भव्य तरीके से निकलेगी

जगन्नाथ रथ यात्रा भव्य तरीके से निकलेगी

देहरादून। कोरोना संकट के चलते मधुबन आश्रम की पिछले दो साल से प्रभावित जगन्नाथ रथ यात्रा इस बार भव्य तरीके से निकलेगी। यात्रा को भव्यता प्रदान करने के लिए आश्रम प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
रविवार शाम मुनिकीरेती स्थित मधुबन आश्रम में 9 अक्तूबर शरद पूर्णिमा पर निकलने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। इसमें उपस्थित शहर के व्यापारियों, समाजसेवियों ने यात्रा को भव्य बनाने के लिए अहम सुझाव दिए। आश्रम अध्यक्ष परमानंद महाराज ने बताया कि मधुबन आश्रम पिछले 24 साल से लगातार जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजित कर रहा है, लेकिन कोरोना संकट के चलते पिछले दो साल से धार्मिक यात्रा सूक्ष्म रूप में निकाली गई। अब स्थिति सामान्य होने पर यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी।
बताया कि जगन्नाथ रथ यात्रा का रूट वही रहेगा, इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। आश्रम परिसर से आरंभ यात्रा नगर निगम ऋषिकेश परिसर तक जाएगी। धार्मिक यात्रा में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने अनुयायियों के यात्रा को लेकर सुझावों का स्वागत किया। मौके पर विनोद शर्मा, राजेंद्र सेठी, नवीन अग्रवाल, नरेश अरोड़ा, जगदीश चंद्र शर्मा, राजीव कालरा, राजीव उपाध्याय, अमित, सुनील सक्सेना, सुरेश राणा, सुलभ अवस्थी, आश्रम प्रबंधक हर्ष कौशल मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

एबीवीपी ने चलाया स्कूलों में परिषद सदस्यता अभियान

विकासनगर। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा विकासनगर विधानसभा के स्कूलों में परिषद सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जो एक महिने तक चलाया...

हरियाणा से चकराता घूमने आ रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर पलटी

विकासनगर। हरियाणा से चकराता घूमने आ रहे पर्यटकों की कार चकराता कालसी मार्ग पर चकराता से 2 किलोमीटर पहले कैंट कार्यालय के समीप अनियंत्रित...

यमनोत्री मार्ग पर लगा चारधाम यात्रियों का जमावड़ा

विकासनगर। चार धाम यात्रा में यात्रियों की भीड़ में अभी तक कोई कमी नजर नहीं आ रही है। इस बार यात्रा में यात्रियों की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एबीवीपी ने चलाया स्कूलों में परिषद सदस्यता अभियान

विकासनगर। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा विकासनगर विधानसभा के स्कूलों में परिषद सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जो एक महिने तक चलाया...

हरियाणा से चकराता घूमने आ रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर पलटी

विकासनगर। हरियाणा से चकराता घूमने आ रहे पर्यटकों की कार चकराता कालसी मार्ग पर चकराता से 2 किलोमीटर पहले कैंट कार्यालय के समीप अनियंत्रित...

यमनोत्री मार्ग पर लगा चारधाम यात्रियों का जमावड़ा

विकासनगर। चार धाम यात्रा में यात्रियों की भीड़ में अभी तक कोई कमी नजर नहीं आ रही है। इस बार यात्रा में यात्रियों की...

कार की अज्ञात वाहन से आमने-सामने की टक्कर, दो की मौत

हल्द्वानी। देर रात रामनगर हल्द्वानी मार्ग पर गैबुआ के समीप एक ऑल्टो कार और अज्ञात वाहन की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई है। इस...

Recent Comments