Wednesday, May 1, 2024
Home उत्तराखंड उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया...

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया

विकासनगर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कॉलोनी में रविवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी आयोजित की गई। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
संगोष्ठी का उद्घाटन करते हुए प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद जखमोला ने कहा कि छात्र-छात्राओं और विद्यालय के प्रति अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अभिभावक और शिक्षक के आपसी संवाद, सामंजस्य से ही छात्रों का संपूर्ण व्यक्तित्व विकास होता है। उन्होंने छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए विद्यालय में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी अभिभावकों को मुहैया कराई। संगोष्ठी के दौरान बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रोहित गुप्ता, शशांक शर्मा, रिया खन्ना, सुरभि पाल, प्रियांशु नौटियाल, गिन्नी शर्मा, प्रियांशी यादव को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान कोषाध्यक्ष सुबोध गोयल, कालिका प्रसाद थपलियाल, अवधेश, तपेंद्र, अखिलेश, चंदन, कमलेश, दिवाकर, दीपक, नीरज, फकीर, धन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अर्लट, स्वास्थ्य सचिव ने जारी की गाइडलाइंस

देहरादून। राज्य में डेंगू व चिकनगुनिया के मरीजों को देखते हुए उनकी रोकथाम व उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को गाइडलाइन...

शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा

विकासनगर। नगर पालिका विकासनगर स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर तिलक भवन विकास नगर में शहर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक की गई। जिसमें आने...

निर्वाचन प्रक्रिया पर राजनीतिक आरोप लगाने का नैतिक अधिकार किसी को नहीं

देहरादून। भाजपा ने निकाय चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाने के साथ विधानसभा उपचुनावों को विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अर्लट, स्वास्थ्य सचिव ने जारी की गाइडलाइंस

देहरादून। राज्य में डेंगू व चिकनगुनिया के मरीजों को देखते हुए उनकी रोकथाम व उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को गाइडलाइन...

शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा

विकासनगर। नगर पालिका विकासनगर स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर तिलक भवन विकास नगर में शहर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक की गई। जिसमें आने...

निर्वाचन प्रक्रिया पर राजनीतिक आरोप लगाने का नैतिक अधिकार किसी को नहीं

देहरादून। भाजपा ने निकाय चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाने के साथ विधानसभा उपचुनावों को विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष...

कांग्रेस नेत्री गोदावरी थापली ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

देहरादून। मसूरी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी गोदावरी थापली एवं ब्लॉक अध्यक्ष मसूरी ग्रामीण रितेश जोशी एवं स्थानीय लोग के साथ जिलाधिकारी देहरादून को...

Recent Comments