Thursday, May 2, 2024
Home उत्तराखंड हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का उत्तराखण्ड से गहरा नाता

हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का उत्तराखण्ड से गहरा नाता

देहरादून। हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में निधन हो गया। बीती 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती करवाया गया था। बीते 41 दिनों से वह मौत से लड़ रहे थे। दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की काफी कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। राजू श्रीवास्तव की काफी यादें उत्तराखंड से भी जुड़ी हैं। उन्हें नैनीताल से काफी लगाव था। दिसंबर 2020 में परिवार और दोस्तों के साथ राजू श्रीवास्तव नैनीताल आए थे। इस दौरान उन्होंने 25 दिसंबर को अपना जन्मदिन भी यही पर मनाया था।
25 दिसंबर 2020 को राजू अपना जन्मदिन मनाने सपरिवार जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक रिसॉर्ट में रुकने के साथ जिप्सी सफारी भी की थी। उन्होंने बताया था कि जंगल के रोमांचक अनुभवों से गुजरने के साथ ही उन्हें कई वन्यजीवों का भी दीदार भी हुआ था। वापस लौटने से पहले अचानक उन्होंने नैनीताल जाने की योजना बना ली। राजू श्रीवास्तव की बहुत सी यादें नैनीताल से जुड़ी हुई है। यहां उन्होंने परिवार वालों और दोस्तों के साथ काफी मस्ती की थी। नैनीताल में घूमने के दौरान राजू श्रीवास्तव ने कहा था कि उन्हें नैनी झील से बेहद लगाव है, जिस वजह से वह हर साल सरोवर नगरी घूमने जरूर आते हैं। राजू श्रीवास्तव ने नैनीताल के एक रेस्टोरेंट में परिवार संग कुमाऊंनी व्यंजनों का लुत्फ उठाया था। नैनीताल से जाने से पहले उन्हें यहां के लोगों से वादा किया था कि वो जल्द ही सरोवर नगरी आएंगे, लेकिन आज उनके निधन की खबर आई।

RELATED ARTICLES

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी के पास बीती 25 अप्रैल को हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला के सिर और अन्य...

Recent Comments