Thursday, May 2, 2024
Home उत्तराखंड शौचालय के गड्ढे के ऊपर पढ़ाई करने को मजबूर नौनिहाल

शौचालय के गड्ढे के ऊपर पढ़ाई करने को मजबूर नौनिहाल

देहरादून। डोईवाला के शेरगढ़ आंगनबाड़ी केंद्र में नौनिहाल टूटे हुए शौचालय के गड्ढे के ऊपर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। कई साल बीत जाने के बाद भी विभाग इसे लेकर कुछ नहीं कर पाया है।
हाल ही में चंपावत में एक शौचालय की छत गिरने से बच्चे की मौत हो गई थी, ऐसा ही तस्वीर डोईवाला विधानसभा के शेरगढ़ के आंगनबाड़ी केंद्र का भी है। जहां एक दर्जन बच्चे शौचालय के गड्ढे के ऊपर पढ़ाई कर रहे हैं। शौचालय का गड्ढा चारों तरफ से टूट गया है, जिसके कारण अभिभावक यहां अपने बच्चों को भेजने से बच रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्र चलाने वाले कहते हैं कि उन्हें हमेशा ही हादसे का भय सताता रहता है। उन्होंने बताया कि जिस कमरे में बच्चों को पढ़ाते हैं वो शौचालय के पिट के उपर बना हुआ है। शौचालय का ये पिट भी टूटने लगा है। इस पर दरारें पड़ चुकी हैं। जिसके कारण कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है। उन्होंने कई बार मौखिक और लिखित रूप से विभागीय अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी, मगर आज तक इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। आंगनबाड़ी केंद्र के खस्ताहाल होने से अभिभावक भी अपने बच्चों को यहां भेजने से कतरा रहे हैं। अभिभावक और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि विभाग आंखें मूंदे बैठा है। इतनी खतरनाक परिस्थिति में भी अधिकारी चैन की नींद सो रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने भी कई बार विभागीय अधिकारियों से इस समस्या को लेकर बात की, मगर नतीजा सिफर ही निकला।

RELATED ARTICLES

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी के पास बीती 25 अप्रैल को हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला के सिर और अन्य...

Recent Comments