Wednesday, May 1, 2024
Home उत्तराखंड स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ कैबिनेट मंत्री जोशी ने की...

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ कैबिनेट मंत्री जोशी ने की बैठक

रूद्रपुर। जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रुद्रपुर स्थित यूआईआरडी सभागार में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री श्री जोशी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की समस्याओं को विस्तार से सुना। बैठक के दौरान समूह की महिलाओं द्वारा मंत्री जोशी को बताया गया कि जो उत्पाद उनके द्वारा तैयार किये जाते हैं, उसकी मार्केटिंग न होने के कारण उनको उनके उत्पाद का उचित दाम नहीं मिल पाता है,साथ ही समूह की महिलाओं द्वारा यह भी बताया गया कि बैंकों द्वारा ऋण लेने में समूह की महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
काबीना मंत्री गणेश जोशी ने बैठक के दौरान मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों के सामान खरीदने के लिए हर ब्लॉक, तहसील, जिला मुख्यालय स्तर पर कम से कम एक-एक दुकान खोली जाए साथ ही जहां पर पर्यटक पहुंचते हैं और भीड़ वाले क्षेत्र हैं, वहां पर भी आउटलेट खोले जाए ताकि समूहों के उत्पादों को वहॉ पर आसानी से बैचा जा सके। इसके अलावा काबीना मंत्री ने कहा कि जितने भी सिडकुल क्षेत्र सरकारी औद्योगिक क्षेत्र, प्राइवेट इंडस्ट्री, वहां पर भी सफाई के उपयोग में आने वाली चीजें जैसे- झाड़ू, पोछा, फिनाइल आदि की आवश्यकता होती है।उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में यह सुनिश्चित किया जाये कि समूह की बहनों द्वारा उत्पादित सामानों को ही खरीदा जाए, इसके लिए उद्यमियों से सम्पर्क किया जाये और समूहों द्वारा उत्पादित उत्पादों की जानकारी दी जाये। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार जितने भी सरकारी, राजनीतिक कार्यक्रम हो, इसमें भी समूह की बहनों द्वारा उत्पादित सामानों का उपयोग किया जाये ताकि इनको रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य का अपना ब्राण्ड बनाया जा रहा है, जिसमें स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादि उत्पाद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बैंकिंग से सम्बन्धित समस्याओं के द्रुतगति से निस्तारण हेतु मुख्य सचिव को भी निर्देशित किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अर्लट, स्वास्थ्य सचिव ने जारी की गाइडलाइंस

देहरादून। राज्य में डेंगू व चिकनगुनिया के मरीजों को देखते हुए उनकी रोकथाम व उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को गाइडलाइन...

शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा

विकासनगर। नगर पालिका विकासनगर स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर तिलक भवन विकास नगर में शहर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक की गई। जिसमें आने...

निर्वाचन प्रक्रिया पर राजनीतिक आरोप लगाने का नैतिक अधिकार किसी को नहीं

देहरादून। भाजपा ने निकाय चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाने के साथ विधानसभा उपचुनावों को विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अर्लट, स्वास्थ्य सचिव ने जारी की गाइडलाइंस

देहरादून। राज्य में डेंगू व चिकनगुनिया के मरीजों को देखते हुए उनकी रोकथाम व उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को गाइडलाइन...

शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा

विकासनगर। नगर पालिका विकासनगर स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर तिलक भवन विकास नगर में शहर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक की गई। जिसमें आने...

निर्वाचन प्रक्रिया पर राजनीतिक आरोप लगाने का नैतिक अधिकार किसी को नहीं

देहरादून। भाजपा ने निकाय चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाने के साथ विधानसभा उपचुनावों को विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष...

कांग्रेस नेत्री गोदावरी थापली ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

देहरादून। मसूरी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी गोदावरी थापली एवं ब्लॉक अध्यक्ष मसूरी ग्रामीण रितेश जोशी एवं स्थानीय लोग के साथ जिलाधिकारी देहरादून को...

Recent Comments