Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड कृषि उत्पादों को बचाने के लिए शुरू होगी सोलर फेंसिंग योजना

कृषि उत्पादों को बचाने के लिए शुरू होगी सोलर फेंसिंग योजना

बागेश्वर। जिला प्रभारी एवं प्रदेश के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि जंगली जानवर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिसके बचाव के लिए सोलर फेंसिंग की योजना बनाई जाएगी। उरेडा को जारी बजट का 70 फीसदी बजट कृषि उत्पादों को बचाने में होगा। राज्य सरकार कुमाऊं-गढ़वाल मंडल में पशु संरक्षण गृह भी बनाने जा रही है। जिसमें नगर क्षेत्र में बेसहारा घूम रहे मवेशियों को रखा जाएगा। जिले के प्रभारी मंत्री बहुगुणा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश में जंगली जानवर खेती को नुकसान कर रहे हैं। जिस पर सरकार संवेदनशील है। सरकार ने इसकी रोकथाम के लिए सोलर फैंसिंग योजना तैयार की है। जिसके माध्यम से नुकसान वाले कृषि क्षेत्रों में सोलर फैंसिंग से घेराबंदी की जाएगी। इसके लिए उरेडा को जारी कुल बजट का 70 फीसदी खर्च कृषि को हो रहे नुकसान को बचाने में किया जाएगा। जिले में नशे और स्मैक को लेकर चिंता व्यक्त की।कहा कि नशे के विरुद्ध पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री ने अभियान चलाया गया है। जिसे रोकने के लिए उन्होंने जिला स्तर पर पुलिस से लगातार अभियान चलाने को निर्देशित किया है। साथ ही दैनिक प्रगति रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने को कहा है। पशुपालन विभाग किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार लगातार अभिनव प्रयास कर रही है। जिसके तहत गोट वैली योजना शुरू की है।
जिसका शुभारंभ कपकोट विधानसभा से की है। जिसमे पहले चरण में 15 लोगों को योजना से जोड़ा गया है। सरकार मत्स्य पालन को भी बढ़ावा देने के लिए छोटे-छोटे समूहों के टैंक बनाने के लिए राज्य सहायता पर धनराशि उपलब्ध करा रही है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र फस्र्वाण, विधायक सुरेश गढ़िया, प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रभारी कुंदन परिवार, ब्लाक प्रमुख पुष्पा आर्य, रघुवीर दफौटी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments