Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड लेखपाल संघ ने सचिव राजस्व परिषद को सौंपा 8 सूत्री मांगपत्र

लेखपाल संघ ने सचिव राजस्व परिषद को सौंपा 8 सूत्री मांगपत्र

देहरादून। नगर निगम प्रेक्षागृह देहरादून में उत्तराखंड लेखपाल संघ के पंचम महाधिवेशन के प्रथम दिवस मुख्य अतिथि चंद्रेश कुमार यादव आईएएस आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद का स्वागत किया गया एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हुकुमचंद पाल एवं प्रदेश महामंत्री ओम प्रकाश द्वारा मुख्य अतिथि को उत्तराखंड लेखपाल संघ का 8 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जिसमें राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्रों का पुनर्गठन, ओल्ड पेंशन योजना लागू किया जाना, राजस्व उपनिरीक्षक की समय से पदोन्नति, राजस्व निरीक्षकों की ग्रह तहसील में नियुक्ति, ईसर्विसेज के अंतर्गत प्रमाणपत्रों के निस्तारण हेतु उचित संसाधन दिया जाना, नायब तहसीलदार के पदों पर विभागीय परीक्षा द्वारा पदोन्नति एवं पुरानी प्रोन्नयन वेतनमान 10, 16, 26 वर्ष के आधार पर दिया जाना आदि मांगे उल्लिखित की गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष हुकुमचंद पाल द्वारा उक्त मांगों के संबंध में शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग की। मुख्य अतिथि द्वारा उक्त मांग पत्र के संबंध में शीघ्र उचित कार्रवाई किए जाने का मंच से सभा में उपस्थित प्रदेश के समस्त तहसीलों से आए राजस्व उप निरीक्षकों को आश्वासन दिया गया। सभा में उपस्थित सभी राजस्व उप निरीक्षकों द्वारा मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया गया। आज के इस कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रदेश के सभी मैदानी जनपदों से उत्तराखंड लेखपाल संघ के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित हुए।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments