Tuesday, May 14, 2024
Home उत्तराखंड अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में लाखों का सट्टा लगाने वाला बुकी गिरफ्तार

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में लाखों का सट्टा लगाने वाला बुकी गिरफ्तार

टिहरी। पुलिस ने मदननेगी यूनियन बैंक में करोड़ों के गबन मामले में हरियाणा के बुकी को गिरफ्तार किया है। बैंक कर्मचारी सोमेश डोभाल ने बुकी सौरभ सुखीजा के खाते में 85 लाख रूपये की रकम डाली थी। जिसे सौरभ ने बड़े क्रिकेट मैचों और ऑनलाइन सट्टे में लगाया था।
सोमवार को एएसपी विजेंद्र दत्त डोभाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सितंबर माह में मदननेगी के यूनियन बैंक में लगभग चार करोड़ 70 लाख के गबन का मामला सामने आया था। इस मामले में यूनियन बैंक अधिकारी अविनाश कुमार ने बैंक प्रबंधक राहुल शर्मा और बैंक कर्मचारी सोमेश डोभाल के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मुकदमा दर्ज कराया था।
इस मामले में पुलिस ने राहुल शर्मा और सोमेश डोभाल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। खातों की जानकारी में पुलिस को सौरभ सुखीजा के खातों में भी रूपया ट्रांसफर होने की जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस ने बीती चार दिसंबर को हरियाणा पंचकूला से सौरभ सुखीजा 38 पुत्र रमेश सुखीजा निवासी सीवन गेट थाना सिटी जिला कैथल हरियाणा को गिरफ्तार किया है।आरोपित सोमेश डोभाल ने सौरभ सुखीजा के खाते में गबन की 85 लाख रूपये की रकम डाली थी। जिसे सौरभ सुखीजा ने ऑनलाइन सट्टे में लगाया था। बुकी सौरभ ने कई बड़े अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में भी सट्टा लगाया था। सौरभ सुखीजा ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर सट्टा लगाता है। आरोपित के कब्जे से पुलिस ने लैपटॉप और मोबाइल बरामद किये हैं। पहले भी सट्टेबाजी के मामले में सौरभ जेल जा चुका है। उसके खिलाफ चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश में मुकदमे दर्ज हैं। उसके लैपटॉप में सट्टेबाजी में प्रयोग किये जाने वाले कई महंगे ऐप और साफ्टवेयर भी मिले हैं। पुलिस मामले में अन्य आरोपितों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

RELATED ARTICLES

मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली में दिखाया दम, सुबह किया जनसंपर्क और शाम की ताबड़तोड़ जनसभाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के बुराड़ी विधानसभा के संतनगर मंडल के कमल विहार, सैनिक इनक्लेव, अजीत बिहार...

केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के दर्शन करने मुंबई, महाराष्ट्र से पहुंचे तीर्थ यात्री वैभव ओढेकर ने अपने केदारनाथ धाम यात्रा का अनुभव साझा करते हुए...

केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम, सुखद एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने को जिला प्रशासन प्रतिबद्ध

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा का आज तीसरा दिन है तथा केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली में दिखाया दम, सुबह किया जनसंपर्क और शाम की ताबड़तोड़ जनसभाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के बुराड़ी विधानसभा के संतनगर मंडल के कमल विहार, सैनिक इनक्लेव, अजीत बिहार...

केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के दर्शन करने मुंबई, महाराष्ट्र से पहुंचे तीर्थ यात्री वैभव ओढेकर ने अपने केदारनाथ धाम यात्रा का अनुभव साझा करते हुए...

केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम, सुखद एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने को जिला प्रशासन प्रतिबद्ध

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा का आज तीसरा दिन है तथा केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी...

दोपहर बाद उत्तरकाशी में बारिश और ओलावृष्टि

उत्तरकाशी। जनपद में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और झमाझम बारिश हुई। साथ ही जमकर ओलावृष्टि भी हुई। बारिश होने से तापमान में...

Recent Comments