Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड आगामी चारधाम यात्रा चुनौती पूर्ण होगीः महाराज

आगामी चारधाम यात्रा चुनौती पूर्ण होगीः महाराज

गुप्तकाशी (रुद्रप्रयाग)। आगामी चारधाम यात्रा चुनौती पूर्ण होगी। इसलिए चारधाम आने वाले उम्र दराज तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य निदेशालय व आम जनमानस से सुझाव मांगें जा रहे हैं। उक्त बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रकल्प “उत्तंराचल देवीय आपदा पीड़ित सहायता समिति” द्वारा श्री बाबा केदार बालक छात्रावास गुप्तकाशी के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कही। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को “उत्तंराचल देवीय आपदा पीड़ित सहायता समिति” द्वारा संचालित श्री बाबा केदार बालक छात्रावास, गुप्तकाशी के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के नौनिहालों और समाज को संस्कारवान बनाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक का हमेशा अग्रणी रहा है। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन काबिले तारीफ है।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा चुनौती पूर्ण होगी। इसलिए चार धाम आने वाले उम्र दराज तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य निदेशालय व आम जनमानस से सुझाव मांगें जा रहे है! उन्होंने कहा कि इस बार चार धाम में 46 लाख 24 हजार 392 तीर्थ यात्रियों के आने से क्षेत्र की आर्थिकी सुदृढ़ हुई है। पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री श्री महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसलिए प्रदेश सरकार ने 12 गढ़वाल व 12 कुमाऊँ के तीर्थस्थलों को शैव, वैष्णों और शाक्त सर्किटों के रूप में विकसित किया है और नागराजा सर्किट को विकसित करने की कवायद पूरी हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के समय देश की आर्थिकी बुरी तरह प्रभावित हो गयी थी। मगर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशल नेतृत्व का परिचय देते हुए “मेक इन इंडिया” के तहत देश में ही वैक्सीन बनाने का कार्य शुरू करवाया तथा आज हर देशवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्याे की तारीफ कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। रेलवे परियोजना के निर्माण के कारण प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री का श्रीनगर दौरा प्रस्तावित हो चुका है। शीघ्र ही रेल परियोजना से प्रभावितों को उचित मुआवजा देने की सामूहिक पहल शुरू की जाएगी उन्होंने कहा कि भगवान भावनाओं के वशीभूत होता है इसलिए भारत का हर नागरिक यदि आध्यात्म के मार्ग पर अग्रसर होने की पहल करता है तो भारत पुनः विश्व गुरु बन सकता है।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments