Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड विद्यार्थियों व स्थानीय लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया

विद्यार्थियों व स्थानीय लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया

हल्द्वानी। नौकुचियाताल में नशा मुक्ति भारत अभियान के अन्तर्गत पुलिस विभाग, समाज कल्याण विभाग, मानस नशा मुक्ति केन्द्र लामाचैड़ एवं मीमांसा मेन्टल हेल्थ सेन्टर द्वारा स्कूली विद्यार्थियों व स्थानीय लोगो को नशे के प्रति जागरूक व आत्म रक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।
समाज कल्याण विभाग द्वारा कार्यक्रम में नशे के प्रति भाषण प्रतियोगिता आयोजित कर प्रथम तीन छात्रों को पुरस्कार भी प्रदान किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम अरुणा शाह, द्वितीय मानसी, तृतीय अभिषेक तथा कविता प्रतियोगिता में प्रथम ज्योति, द्वितीय दीपांजली, तृतीय विजय को पुरस्कार दिया गया। जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने बताया गया कि शिक्षा वसुन्धरा समूह द्वारा प्रत्येक रविवार को नौकुचियाताल क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जाता है। कार्यक्रम में लगभग 120 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में मनोवैज्ञानिक डॉ कोमल शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, क्षेत्राधिकारी भवाली, सभासद रामपाल गंगोला के साथ ही मानस नशा मुक्ति केन्द्र के सदस्य एवं स्थानीय जनप्रतिनिध व लोग आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments