Sunday, May 19, 2024
Home उत्तराखंड एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, गिरफ्तार

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, गिरफ्तार

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देहरादून में आज होने वाली रैली को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके चलते पुलिस ने विरोध करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को डीएवी पीजी कॉलेज के पास से हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। सभी कार्यकर्ताओं को गढ़ी कैंट थाने भेजा गया।
भारतीय राष्ट्र छात्र संगठन की ओर से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर विरोध करने का ऐलान किया गया था। शनिवार सुबह 11 बजे एनएसयूआई के कार्यकर्ता डीएवी पीजी कॉलेज में पास इकट्ठे हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री के देहरादून आगमन को लेकर विरोध किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। यहां से कार्यकर्ताओं ने रैली स्थल के लिए मार्च किया। इसी बीच पुलिस कर्मियों ने सभी कार्यकर्ताओं को रोक लिया।
कार्यकर्ताओं को रोकने के बाद काफी नोकझोंक हुई। इस दौरान पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को गाड़ी में बिठा कर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सभी को थाने भेज दिया गया। इस दौरान एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड में बेरोजगारी, महंगाई आदि मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के देहरादून आगमन और रैली को लेकर विरोध किया गया। मांग है कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई आदि की समस्या को दूर किया जाए।
RELATED ARTICLES

एबीवीपी ने चलाया स्कूलों में परिषद सदस्यता अभियान

विकासनगर। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा विकासनगर विधानसभा के स्कूलों में परिषद सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जो एक महिने तक चलाया...

हरियाणा से चकराता घूमने आ रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर पलटी

विकासनगर। हरियाणा से चकराता घूमने आ रहे पर्यटकों की कार चकराता कालसी मार्ग पर चकराता से 2 किलोमीटर पहले कैंट कार्यालय के समीप अनियंत्रित...

यमनोत्री मार्ग पर लगा चारधाम यात्रियों का जमावड़ा

विकासनगर। चार धाम यात्रा में यात्रियों की भीड़ में अभी तक कोई कमी नजर नहीं आ रही है। इस बार यात्रा में यात्रियों की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एबीवीपी ने चलाया स्कूलों में परिषद सदस्यता अभियान

विकासनगर। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा विकासनगर विधानसभा के स्कूलों में परिषद सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जो एक महिने तक चलाया...

हरियाणा से चकराता घूमने आ रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर पलटी

विकासनगर। हरियाणा से चकराता घूमने आ रहे पर्यटकों की कार चकराता कालसी मार्ग पर चकराता से 2 किलोमीटर पहले कैंट कार्यालय के समीप अनियंत्रित...

यमनोत्री मार्ग पर लगा चारधाम यात्रियों का जमावड़ा

विकासनगर। चार धाम यात्रा में यात्रियों की भीड़ में अभी तक कोई कमी नजर नहीं आ रही है। इस बार यात्रा में यात्रियों की...

कार की अज्ञात वाहन से आमने-सामने की टक्कर, दो की मौत

हल्द्वानी। देर रात रामनगर हल्द्वानी मार्ग पर गैबुआ के समीप एक ऑल्टो कार और अज्ञात वाहन की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई है। इस...

Recent Comments