Sunday, May 19, 2024
Home उत्तराखंड सीएम ने भाजयुमो के ‘अटल भाषण प्रतियोगिता’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

सीएम ने भाजयुमो के ‘अटल भाषण प्रतियोगिता’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘अटल भाषण प्रतियोगिता’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रद्धेय अटल की जन्म जयंती को एक उत्सव के रूप में मनाने का युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा सराहनीय प्रयास किया गया। उनकी जन्म जयंती पर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के युवा देश के स्वर्गीय अटल जी के जीवन और कृतित्व से निश्चित रूप में प्रेरणा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी के प्रधानमंत्रित्व काल में देश ने अनेक नये आयाम स्थापित किये। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सर्व शिक्षा अभियान, अंतरिक्ष एवं परमाणु शक्ति के क्षेत्र में स्वर्गीय अटल जी के नेतृत्व में अभूतपूर्व कार्य हुए। उनके द्वारा प्रारंभ किए गए कार्य आज नये भारत की मजबूत नींव का निर्माण का कार्य कर रहे हैं। स्वर्गीय अटल जी के कुशल नेतृत्व की ही प्रेरणा है कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का कर्मशील नेतृत्व सम्पूर्ण विश्व में भारत की एक विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धेय अटल के प्रधानमंत्रित्व काल में ही उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ। राज्य सरकार श्रद्धेय अटल जी के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को अटल जी ने बनाया और अब नरेन्द्र मोदी जी संवार रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव से प्रेरित होकर हमारी सरकार ने वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का “विकल्प रहित संकल्प“ लिया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार के इस “विकल्प रहित संकल्प“ को साकार करने में अपना सम्पूर्ण योगदान प्रदान करेगा। इस अवसर मेयर सुनील उनियाल गामा, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, शैलेन्द्र बिष्ट उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

डीएम व एसएसपी ने स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज तीन पानी हरिद्वार रोड यहाईवेद्ध पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर...

Recent Comments