Sunday, May 19, 2024
Home उत्तराखंड उद्यान सहायक (माली) प्रशिक्षितों ने उद्यान मंत्री से की भेंट

उद्यान सहायक (माली) प्रशिक्षितों ने उद्यान मंत्री से की भेंट

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी से रविवार को कैंप कार्यालय में जनपद पौड़ी से पहुंचे उद्यान सहायक (माली) प्रशिक्षितों ने भेंटकर उनसे उद्यान सहायक (माली) के पूर्व में हटाये गये 102 मालियो को उद्यान विभाग में उपनल द्वारा समायोजित करने की मांग की। वार्ता के दौरान उद्यान सहायक (माली) प्रशिक्षितों ने कहा कि वर्ष 2015 में उपनल के माध्यम से करीब 102 मालियो को उद्यान विभाग में नियुक्ति दी गई थी। लेकिन मालियों द्वारा 1 वर्ष तीन माह के कार्यकाल के बाद उन्हें वर्ष 2016 में हटा दिया गया।
उन्होंने कहा जून 2022 में हटाये गये 102 मालियों को उनके द्वारा फिल्ड में दी गयी सेवाओं के आधार पर 3 माह का विशेष अभियान के तहत प्रशिक्षण भी किया गया है। लेकिन अभी तक विभाग द्वारा अभी तक समायोजित नही किया गया। उद्यान मंत्री गणेश जोशी सभी उद्यान सहायक (माली) प्रशिक्षितों सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र मामले में कार्रवाई की बात कही। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में दीपक सिंह रावत, धर्म सिंह, कुलदीप सिंह रावत, सतेंदर, महेंद्र सिंह, अंजना देवी, सूरज, अनुज पाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

डीएम व एसएसपी ने स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज तीन पानी हरिद्वार रोड यहाईवेद्ध पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर...

Recent Comments