Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करना महत्वपूर्ण, लोकतंत्र में सभी की...

अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करना महत्वपूर्ण, लोकतंत्र में सभी की भूमिका होती है महत्वपूर्ण

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने 74वंे गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के सभी नागरिक संविधान से जुड़े इसके परिपालन एवं गरिमा बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि हम जहां पर भी कार्यरत हो अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करना महत्वपूर्ण है, कहा कि कोई भी यह न सोचे की वह छोटे पद पर है तो उसके प्रयासों से कोई फर्क नहीं पड़ता, लोकतंत्र में सभी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
उन्होने कहा कि हम यह संकल्प लें कि जिस भी पद एवं पटल पर कार्यरत रहेंगे उसकी गरिमा बनाए रखेगें तथा अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी से करते हुए स्वच्छ प्रशासन व्यवस्था बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। साथ ही कहा कि पत्रावलियों को त्वरित गति से चलाने में अधीनस्थ कार्मिकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेदारी इस प्रकार निभाएं ताकि जनमानस को किसी प्रकार की समस्या न हो तथा शासकीय कार्य भी प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि हमारा कार्यों का असरध्लाभ अंतिम व्यक्ति को मिले यह हमारा ध्येय है प्रयास रहना चाहिए। कहा कि आपका कार्य महत्वपूर्ण है क्योंकि आपके पास जब कोई प्रकरण आता है तो आप उसे आगे बढ़ाते है तभी वह उच्च स्तर पर पहुंचकर निर्णय में परिर्वतित होता है। इसके लिए अधीनस्थ कार्मिक महत्वपूर्ण होते है, जो पत्रावली को आगे बढ़ाते है। उन्होंने कहा कि अपनी महत्वता को कम न करें अपने कार्यों को जितने कर्तव्यनिष्ठा से संपादित किया जाएगा, उसका असर पूरे जनपद, प्रदेश एवं देश के विकास पर पड़ता है इसलिए अपने दायित्वों को जिम्मेदारी से निभाएं। इस अवसर पर मुख्य व्यैक्तिक सहायक विरेन्द्र सिंह, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चैधरी, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, परमवीर असवाल, राजेन्द्र रावत, सुशील बडोनी, रमेश भट्ट, टीकाराम डबराल, जिला कलेक्ट्रेट परिसर कार्यालय एवं जिला सूचना के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments