Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड हाथी दांत के साथ तीन वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार

हाथी दांत के साथ तीन वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। वन्य जीव तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए एसटीएफ द्वारा तीन वन्य जीव तस्करों को एक हाथी दांत सहित गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि बीते रोज एसटीएफ को सूचना मिली कि नैनीताल कालाढूंगी क्षेत्र में वन्य जीव तस्करों का गिरोह है, जो हाथी दांत एवं अन्य जीव-जंतुओं की तस्करी कर रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसटीएफ शाखा देहरादून में नियुक्त टीम को कालाढूंगी क्षेत्र जनपद नैनीताल में भेजा गया। जहा से 3 वन्य तस्करों को देर रात मनखण्डपुर, पवलगढ़, कालाढूंगी से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक प्रतिबंधित हाथी दांत बरामद किया गया है। बताया कि पकड़े गए तस्करों से एसटीएफ द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही है। उनके आगे के अन्य संपर्कों का भी पता लगा है, इसके अलावा तस्करों द्वारा कहां से हाथी दांत प्राप्त किया गया है, उसकी भी जानकारी की जा रही है। पकड़े गए वन्य जीव तस्करों के खिलाफ थाना कालाढूंगी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि पकड़े गये तस्करों के नाम दीपक चिमवाल पुत्र पूरन चिमवाल निवासी ग्राम पोलगड थाना कालाढूंगी नैनीताल, अरविंद गुप्ता पुत्र मूल चंद निवासी बाजपुर उधम सिंह नगर व अमित पुत्र कृष्ण अवतार निवासी बाजपुर उधमसिंह नगर है। जबकि हाथी दांत का वजन 9 किलो बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments