Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड महिला स्वयं सहायता समूहों को भी किया जाएगा सम्मिलितः कृषि मंत्री गणेश...

महिला स्वयं सहायता समूहों को भी किया जाएगा सम्मिलितः कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। सूबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री जोशी ने अधिकारियों को मिलेट्स वर्ष के दृष्टिगत मिलेट्स द्वारा निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ – साथ मोटे अनाज का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार को निर्देशित किया। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को मिलेट्स मिशन के अंतर्गत ऐसे किसानो या छोटे व्यवसायियों को चिन्हित किया जाए, जो मिलेट्स से बने अलग-अलग प्रोडक्ट तैयार कर रहे है। मंत्री ने कहा ऐसे लोगों को चिन्हित कर प्रोत्साहित करने के लिए कार्य योजना तैयार की जाए। बैठक में मंत्री जोशी ने अधिकारियों को प्रदेश के समस्त 95 विकास खंडों में मिलेट गोष्टी, होटलों एवं रेस्त्रां में मिलेट रेसिपी और पूरे प्रदेशभर में महिला स्वयं सहायता के लिए कार्यशाला का आयोजन और पर्वतीय जनपदों में 515 बहुउद्देशीय सहकारी समितियों में मंडवा, झंगोरा के प्रचार-प्रसार के लिए गोष्टी के आयोजन को लेकर कैलेंडर तैयार कर सुनियोजित तरीके से कार्य किया जाए। मंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि मिलेट्स द्वारा निर्मित किए गए उत्पादों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। किसानों को मोटे अनाज की खेती यानी मिलेट फार्मिंग के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए कार्य योजना बनाकर पूर्ण मनोयोग से कार्य करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर कृषि निदेशक गौरीशंकर, अपर निदेशक केसी पाठक, संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments