Tuesday, September 17, 2024
Home उत्तराखंड मंत्री अग्रवाल ने हिंदी विषय के शिक्षकों को किया सम्मानित

मंत्री अग्रवाल ने हिंदी विषय के शिक्षकों को किया सम्मानित

ऋषिकेश। भाजपाइयों ने महान शिक्षाविद् पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्य स्मृति पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र के स्कूलों के हिंदी विषय के शिक्षकों को सम्मानित किया।
शनिवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पंडित मदन मोहन मालवीय को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय भारतीय संस्कृति के संरक्षक रहे। उन्होंने चरित्र निर्माण को सर्वाेपरि स्थान देते हुए भारतीय युवाओं को अपनी सनातन संस्कृति के साथ-साथ आधुनिकतम ज्ञान-विज्ञान की शिक्षा से समृद्ध करने के उद्देश्य से बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की। वे हिंदी और संस्कृत भाषा के प्रबल पक्षधर थे। इस दौरान राइंकॉ प्रतीतनगर के धूम सिंह खंडेलवाल, सत्येश्वरी देवी इंटर कॉलेज रायवाला के प्रमोद बडोला, राइका गढ़ी के सुधा रानी, नीता गोस्वामी, राइंकॉ खदरी के सुधीर दुबे, राइंकॉ छिद्दरवाला की चंडी रावत, दून घाटी इंटर कॉलेज गुमानीवाला के वीएस बिष्ट, श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज की सुशीला बडथ्वाल, पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज के ललित किशोर शर्मा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास के नागेंद्र पोखरियाल, राइका आईडीपीएल के श्याम सुंदर रयाल को सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

आदि कैलाश मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून। भूस्खलन के कारण अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया...

मिस उत्तराखंड के लिए ऑडिशन आयोजित, 100 से अधिक लड़कियों ने लिया भाग

देहरादून। हिमालयन बज द्वारा मिस उत्तराखंड 2025 के 9वें संस्करण के लिए आज माया देवी यूनिवर्सिटी परिसर में ऑडिशन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में...

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के...

भूस्खलन में फंसे चार सौ यात्रियों को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़। एसडीआरएफ की टीम ने घाट पिथौरागढ़ मार्ग पर दिल्ली बैंड के पास फंसे करीब 400 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। एसडीआरएफ के...

Recent Comments