Sunday, September 24, 2023
Home उत्तराखंड अपनी संस्कृति अपना मंच संस्था ने हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज महोत्सव

अपनी संस्कृति अपना मंच संस्था ने हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज महोत्सव

देहरादून। अपनी संस्कृति अपना मंच संस्था द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर महिलाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
समाज के भेदभाव को मिटाते हुए सभी वर्ग के लोगों को एक सूत्र में पिरोते हुए अपनी सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए पंडित श्रीनिवास नौटियाल द्वारा अपनी संस्कृति अपना मंच की स्थापना की गई है। वर्तमान में पाश्चात्य फैशन की होड़ में हम सब अपनी अनमोल सनातन संस्कृति को भूलते जा रहे हैं जिसको देखते हुए आज सामाजिक समरसता को कायम करते हुए इस संस्था की स्थापना अत्यंत आवश्यक थी। इस संस्था के माध्यम से संस्कृति, अपने रीति-रिवाजों को पुनर्जीवन देने का कार्य किए जा रहे हैं। इस कड़ी में संस्था द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। तीज महोत्सव बहुत ही उत्साह, उमंग और स्नेह पूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें महिलाओं ने झूले झूले, सावन के गीत मल्हार गए तथा नृत्य भी प्रस्तुत किए। सभी महिलाओं ने मां पार्वती और शिव की आराधना की तथा गणेश वंदना भी गाई। सोलह श्रृंगार कर सज धज कर सम्मिलित हुई सभी महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। मंच के संस्थापक श्रीनिवास नौटियाल ने तीज त्योहार के बारे में उपयोगी जानकारी दी। घेवर से सबने एक दूसरे का मुंह मीठा किया। सुंदर सफल और भव्य कार्यक्रम की सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साधुवाद और धन्यवाद। कार्यक्रम में सचिव पूजा नौटियाल, उप सचिव अर्चना बिष्ट, कोषाध्यक्ष रमा गॉड, प्रबंधक मेनका शुक्ला, मृदुला तोमर, सुधा कौशल, मेरा कश्यप, कमला उप्रेती, डीसी उप्रेती, रूपक जुयाल, ममता, मीनू, गीता चंद, नीलम, किरण आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

भगवान श्रीचंद जयंती के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

हरिद्वार। जद्गगुरू भगवान श्रीचंद की 529वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन एवं श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संयोजन में...

चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी में करना होगा सुधार

देहरादून। भारत में चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी (जेनेटिक्स) में सुधार करना होगा। और ऐसा तभी संभव हो पाएगा जब यहां...

चमन वर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में जनपद अल्मोड़ा के चमन वर्मा ने भेंट की। अपने हैरतअंगेज स्टंट और कलाबाजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

भगवान श्रीचंद जयंती के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

हरिद्वार। जद्गगुरू भगवान श्रीचंद की 529वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन एवं श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संयोजन में...

चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी में करना होगा सुधार

देहरादून। भारत में चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी (जेनेटिक्स) में सुधार करना होगा। और ऐसा तभी संभव हो पाएगा जब यहां...

चमन वर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में जनपद अल्मोड़ा के चमन वर्मा ने भेंट की। अपने हैरतअंगेज स्टंट और कलाबाजी...

एएचटीयू की टीम स्माइल ने दो माह से गायब बालक को परिजनों से मिलवाया

हरिद्वार। एंटी ह्यूमन ट्रैफिंकिंग आॅपरेशन की टीम स्माइल ने दो माह पूर्व घर से गायब हुए 13 वर्षीय बालक को तलाश कर उसकी मां...

Recent Comments