Saturday, April 20, 2024
Home उत्तराखंड इंडियन ऑयल अध्यक्ष ने कारगिल युद्ध के शहीदों के परिवारों को किया...

इंडियन ऑयल अध्यक्ष ने कारगिल युद्ध के शहीदों के परिवारों को किया सम्मानित

देहरादून। इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य ने देहरादून में आयोजित एक सम्मान समारोह में ऑपरेशन विजय के शहीद परिवारों को सम्मानित किया। श्री वैद्य ने कारगिल युद्ध के शहीदों के परिवारों से मुलाकात की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मेजर जनरल संजीव खत्री वीएसएम, जीओसी उप क्षेत्र देहरादून उपस्थित थे। मातृभूमि की रक्षा करने वाले सैनिकों द्वारा ऑपरेशन विजय के दौरान राष्ट्र की सेवा में किए गए सर्वाेच्च बलिदान के लिए श्रद्धांजलि स्वरूप इंडियनऑयल ने शहीदों के परिवारिजनों द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश राज्य कार्यालय-द्वितीय के तहत उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पेट्रोल पंप और एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप को सम्मानित किया। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, श्री वैद्य ने स्मरण की दीवार-एक दीवार जिस पर युद्ध नायकों की तस्वीरों को दर्शाया गया है पर दीप प्रज्ज्वलित किया। राजकुमार दुबे, कार्यकारी निदेशक और राज्य प्रमुख, इंडियन ऑयल, उत्तर प्रदेश राज्य कार्यालय-द्वितीय, अजय गर्ग, सीजीएम (आरएस), यूपीएसओ द्वितीय, भारतीय सशस्त्र बलों और इंडियनऑयल के वरिष्ठ अधिकारी भी इस कार्यक्रम मे उपस्थित थे।
अपने संबोधन के दौरान इंडियनऑयल के अध्यक्ष ने कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों के बलिदान की सराहना की और शहीदों के परिवारों को पुनर्वास प्रदान करने के लिए इंडियन ऑयल द्वारा किए गए अथक प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। उन्हांेने बताया कि इंडियन ऑयल पहले इंडियन फिर ऑयल के मूल मंत्र के साथ राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित है और इंडियन ऑयल द्वारा युद्ध के नायकों के परिवारों के लिए आजीविका का स्रोत सुनिश्चित करने के लिए किए गए प्रयास इसके परिचायक हैं। सभा को संबोधित करते हुए मेजर जनरल संजीव खत्री ने करगिल युद्ध के दौरान इंडियन ऑयल के प्रयासों की सराहना की और शहीदों के परिवारों की आजीविका हेतु इंडियनऑयल द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की। इस अवसर पर श्रीकांत माधव वैद्य ने इस अवसर पर उपस्थित भारतीय सशस्त्र बलों के पूर्व अधिकारियों को नवीनतम कंपोसीट एलपीजी सिलेंडर भी प्रदान किए।

RELATED ARTICLES

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

उत्तराखंड से चैंकाने वाले आयेंगे लोकसभा चुनाव नतीजेः राजीव महर्षि

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने आज दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी...

Recent Comments