Friday, April 26, 2024
Home उत्तराखंड उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव हो सकती हैं राधा रतूड़ी

उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव हो सकती हैं राधा रतूड़ी

देहरादून। उत्तराखंड को जल्द नया मुख्य सचिव मिल जाएगा। अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी प्रदेश की नई मुख्य सचिव हो सकती हैं। मौजूदा मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। खबर है कि प्रतिनियुक्ति पर जाने को लेकर मुख्य सचिव को राज्य सरकार की तरफ से अनुमति दे दी गई है।
लंबे समय तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहने के बाद डॉ. एसएस संधू उत्तराखंड में मुख्य सचिव का पद मिलने के बाद प्रदेश में आए थे। अब एक बार फिर उनकी तरफ से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने को लेकर इच्छा जाहिर करने की बात कही गई थी और इसी के बाद राज्य सरकार ने उन्हें उसके लिए एनओसी दे दी है। इसके साथ ही राज्य में नए मुख्य सचिव को लेकर कवायद तेज हो गई है। अपर मुख्य सचिव के तौर पर सबसे सीनियर राधा रतूड़ी को प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव बनाने की बात सामने आ रही हंै। राज्य में यूं तो अपर मुख्य सचिव के पद पर मनीषा पंवार और आनंद वर्धन भी हैं लेकिन मनीषा पंवार के स्वास्थ्य संबंधी कारण होने और आनंद वर्धन के धामी सरकार में दूरियां बढ़ने के चलते सबसे सीनियर राधा रतूड़ी को ही एकमात्र सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में ही राधा रतूड़ी को मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। फिलहाल राधा रतूड़ी अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभा रही हैं। माना जा रहा है कि मुख्य सचिव एसएस संधू और धामी सरकार के बीच समन्वय स्थापित नहीं हो पा रहा था। इसे देखते हुए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने का प्रस्ताव मुख्य सचिव की तरफ से ही भेजा गया। 1988 बैच के डॉक्टर एसएस संधू जुलाई 2021 में ही उत्तराखंड में मुख्य सचिव बनाए गए थे, इससे पहले मुख्य सचिव एसएस संधू नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन पद पर कार्यरत थे। हालांकि, जुलाई 2021 में भी अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को भी मुख्य सचिव पद के लिए बड़ा दावेदार माना जा रहा था लेकिन तब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए डॉ. एसएस संधू को सरकार ने ये जिम्मेदारी दी थी। राधा रतूड़ी भी 1988 बैच की ही आईएएस अधिकारी हैं।

RELATED ARTICLES

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

खगोलीय घटनाओं तारामंडल और अंतरिक्ष विज्ञान के रहस्यों से रोमांचित हुए छात्र

विकासनगर। सेलाकुई स्थित शिवालिक एकेडमी में प्ले ग्रुप से बारहवीं तक के विद्यार्थियांे के लिए तारामंडल अंतरिक्ष विज्ञान शो का आयोजन किया गया, जो...

Recent Comments