Sunday, September 24, 2023
Home उत्तराखंड ऋषिकेश में भूमिपूजन से हुआ अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव का शंखनाद

ऋषिकेश में भूमिपूजन से हुआ अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव का शंखनाद

ऋषिकेश। आगामी 27 सितम्बर से 5 अक्टूबर के बीच हिमालय के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में पतित पाविनी मां गंगा के तट पर होने वाली ऐतिहासिक रामलीला के सफल सुमंगल आयोजन के लिए गुरुवार को पूज्य स्वामी चिदानंद जी महाराज के आशीर्वाद और श्री राम जन्म तीर्थ न्यास के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज के सान्निध्य में वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच विघ्नहर्ता गणपति महाराज के आह्वान और गंगा पूजन के साथ भूमि पूजन हुआ।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की मंत्री बेबी रानी मौर्य एवं राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम भूमि पूजन में शामिल हुई। अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ. वेद टंडन ने बताया कि लोगों को गंगा दर्शन के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय रामलीला का मंचन देखने को मिलने वाला है। उन्होंने बताया कि ओरछा में राजा राम की लीला का सफल मंचन के बाद इस बार ऋषिकेश में भव्य रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस बार विभिन्न टीवी चैनलों से प्रसारित होने वाली अंतरराष्ट्रीय रामलीला संग गंगा दर्शन भी होगा। यहां देश-विदेश से आकर दर्शक रामलीला का आनंद उठा सकेंगे। उधर, इस अवसर पर गणेश प्रसाद मिश्र सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश मिश्र, राष्ट्र मंदिर विश्व रामायण आश्रम दिल्ली के प्रभारी संजय राणा, डॉ. शैलेश चन्द (संरक्षक), एस. के. बंसल (संरक्षक), राहुल भाटिया (संरक्षक), शक्ति बक्शी ( उपाध्यक्ष) प्रवीण शर्मा (उपाध्यक्ष), डॉ. शैलेश चन्द, सचिव एडवोकेट विश्वमोहन शर्मा, संयुक्त सचिव राजेश वर्मा, राजेश अग्रवाल, पीयूष जैन, कार्यकारिणी सदस्य विपुल गर्ग, सुरेन्द्र वशिष्ठ, हरियाणा योग आयोग के सदस्य संजीव कुमार सहित आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी, सहयोगी और शुभचिंतक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

भगवान श्रीचंद जयंती के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

हरिद्वार। जद्गगुरू भगवान श्रीचंद की 529वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन एवं श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संयोजन में...

चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी में करना होगा सुधार

देहरादून। भारत में चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी (जेनेटिक्स) में सुधार करना होगा। और ऐसा तभी संभव हो पाएगा जब यहां...

चमन वर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में जनपद अल्मोड़ा के चमन वर्मा ने भेंट की। अपने हैरतअंगेज स्टंट और कलाबाजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

भगवान श्रीचंद जयंती के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

हरिद्वार। जद्गगुरू भगवान श्रीचंद की 529वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन एवं श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संयोजन में...

चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी में करना होगा सुधार

देहरादून। भारत में चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी (जेनेटिक्स) में सुधार करना होगा। और ऐसा तभी संभव हो पाएगा जब यहां...

चमन वर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में जनपद अल्मोड़ा के चमन वर्मा ने भेंट की। अपने हैरतअंगेज स्टंट और कलाबाजी...

एएचटीयू की टीम स्माइल ने दो माह से गायब बालक को परिजनों से मिलवाया

हरिद्वार। एंटी ह्यूमन ट्रैफिंकिंग आॅपरेशन की टीम स्माइल ने दो माह पूर्व घर से गायब हुए 13 वर्षीय बालक को तलाश कर उसकी मां...

Recent Comments