Saturday, April 20, 2024
Home उत्तराखंड एक हजार स्कूलों को बनाया जायेगा उत्कृष्ट विद्यालय

एक हजार स्कूलों को बनाया जायेगा उत्कृष्ट विद्यालय

देहरादून। सूबे में बेसिक से लेकर इण्टरमीडिएट तक के एक हजार स्कूलों को सुविधा संपन्न बना कर उत्कृष्ट विद्यालय बनाये जायेंगे। इन स्कूलों में शत प्रतिशत शिक्षकों सहित तमाम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। बाल्य देखभाल अवकाश पर जाने वाले शिक्षकों के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था बनाने को भी कहा गया।
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज जिला मुख्यालय स्थित सभागार में शिक्षा विभागजनपद देहरादून के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें अधिकारियों को विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती, विद्यालय भवन, खेल मैदान, खेल सामग्री, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, बाउंड्रीवाल, बिजली, पानी तथा शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रथम चरण में प्रदेशभर के एक हजार विद्यालयों को सुविधा संपन्न बनाते हुए उत्कृष्ट विद्यालय बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिस पर विभागीय अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे स्कूलों में शत प्रतिशत शिक्षकों के साथ ही सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी, जिसके लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जायेगी। विभागीय मंत्री ने कहा कि शिक्षकों के बाल्य देखभाल अवकाश पर जाने से छात्रों की पढ़ाई में व्यवधान आ जाता है, जिसको दूर करने के लिए विभागीय अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये गये हैं। इससे पूर्व विभाग की ओर से मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ0 मुकुल सती ने पॉवर प्वाइंट के माध्यम से जनपद की शिक्षा व्यवस्था का विस्तारपूर्वक प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 2514 स्कूल संचालित किये जा रहे हैं। जिनमें 1296 राजकीय विद्यालय, 1044 निजी विद्यालय, 110 राजकीय अनुदान प्राप्त विद्यालय, 18 केन्द्रीय विद्यालय, 14 जनजातीय विद्यालय, 23 अन्य संस्थाओं के विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में कुल 4 लाख 33 हजार 173 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसके अलावा जनपद में आईसीडीएस द्वारा संचालित 1907 आंगनबाड़ी केन्द्र तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के अंतर्गत संचालित 295 आंगनबाड़ी केन्द्र हैं। जबकि जनपद के 20 विद्यालयों में टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, इलेक्ट्रनिक्स एंड हार्डवेयर, ब्यूटी एंड वैलनेस, आईटी, कृषि आदि विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

उत्तराखंड से चैंकाने वाले आयेंगे लोकसभा चुनाव नतीजेः राजीव महर्षि

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने आज दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी...

Recent Comments