Saturday, July 27, 2024
Home उत्तराखंड एयरटेल डिजिटल ने लॉन्च किया विंक स्टूडियो

एयरटेल डिजिटल ने लॉन्च किया विंक स्टूडियो

देहरादून। डाउनलोड और डेली एक्टिव यूज़र्स की संख्या के मामले में भारत के नंबर 1 म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप, विंक म्यूजिक ने आज भारत और विदेशों के इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट्स के लिए भारत के सबसे बड़े म्यूजिक डिस्ट्रीब्यूशन इकोसिस्टम विंक स्टूडियो के शुभारम्भ की घोषणा की। स्टूडियो कलाकारों को अपना संगीत लॉन्च करने में सक्षम बनाएगा और कई प्लेटफॉर्म पर उनके म्यूजिक को मॉनेटाइज करने के लिए उनके साथ भागीदारी भी करेगा। विंक स्टूडियो एयरटेल के डिजिटल प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का एक हिस्सा होगा जिसमें विंक, एयरटेल एक्सस्ट्रीम, एयरटेल ऐड्स, एयरटेल आईक्यू शामिल हैं। विंक स्टूडियो भारत में म्यूजिक इकोसिस्टम को गति प्रदान करने की दिशा में एयरटेल का एक महत्वपूर्ण कदम है। स्टूडियो की योजना अगले एक वर्ष में इस मंच पर 5000 से अधिक इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट्स को लॉन्च करने की है। यह इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में सफलता और विफलता के बीच के अंतर का निर्धारण करने वाली तीन सबसे प्रमुख समस्याओं – डिस्कवरी, मॉनेटाइजेशन और एनालिटिक्स का समाधान प्रदान करते हुए उन प्रतिभाओं को सामने लाएगा जो अबतक अज्ञात हैं। वर्तमान में इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर है। भारतीय संगीत प्रेमी औसतन 18 घंटे के वैश्विक औसत के मुकाबले संगीत सुनने में प्रति सप्ताह लगभग 21 घंटे व्यतीत करते हैं। भारत में किसी भी म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर शीर्ष प्रदर्शन करने वाले गीतों में से लगभग 30 प्रतिशत इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट्स के हैं और इन इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट्स द्वारा किया गया इस उद्योग का विकास लगभग 2000 करोड़ से 50 फीसदी बढ़कर 2025 तक 3000 करोड़ का हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

एक हजार अतिथि शिक्षकों की होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभाग विषयों में रिक्त पदों के सापेक्ष एक हजार नये अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इस संबंध में...

श्रीदेव सुमन को पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

टिहरी। टिहरी राजशाही के खिलाफ 84 दिनों तक भूख हड़ताल करने वाले और महान स्वतंत्रता सेनानी श्री देव सुमन को उनके बलिदान दिवस पर...

मेडिकल स्टोर में लगी आग, लाखों की दवाइयां जलकर राख

रुड़की। पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर की दुकान में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एक हजार अतिथि शिक्षकों की होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभाग विषयों में रिक्त पदों के सापेक्ष एक हजार नये अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इस संबंध में...

श्रीदेव सुमन को पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

टिहरी। टिहरी राजशाही के खिलाफ 84 दिनों तक भूख हड़ताल करने वाले और महान स्वतंत्रता सेनानी श्री देव सुमन को उनके बलिदान दिवस पर...

मेडिकल स्टोर में लगी आग, लाखों की दवाइयां जलकर राख

रुड़की। पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर की दुकान में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल...

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा ऋषिकेश पहुंची

ऋषिकेश। दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ मंदिर निर्माण को लेकर हुए विवाद के बाद कांग्रेस द्वारा निकली जा रही केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा हरिद्वार...

Recent Comments