Saturday, July 27, 2024
Home उत्तराखंड कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला

कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश में हुए विभिन्न भर्ती घोटालों, भू-कानून, हरिद्वार में हुए जहरीले शराब काण्ड, पुलिस कर्मी ग्रेड पे तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आई दैवीय आपदा के मामलों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिल कांग्रेस के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उपरोक्त मामलों में ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमण्डल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मामलों में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमण्डल में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के अलावा विधायक फुरकान अहमद, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, प्रदेश महामंत्री एवं भारत जोडो यात्रा के मीडिया प्रभारी पी0के0 अग्रवाल, भारत जोडो यात्रा की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, मीडिया कोआर्डिनेटर देहरादून राजेश चमोली, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

राज्यपाल ने नवनिर्मित आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का भ्रमण किया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को आईटी पार्क स्थित, नवनिर्मित उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का भ्रमण किया और अधिकारियों...

भारी बारिश से कई एकड़ कृषि भूमि आपदा की चपेट में

टिहरी। जिले में भारी बारिश से बालगंगा नदी रौद्र रूप धारण किए हुए हैं। बालगंगा तहसील के विनयखाल क्षेत्र में एक बार फिर से...

पुल बहने से फंसे यात्री, हेलीकाप्टर से किया रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। द्वितीय केदार मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर बनातोली में मोरखंडा नदी पर बना लकड़ी का अस्थायी पुल नदी की तेज धाराओं में समा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राज्यपाल ने नवनिर्मित आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का भ्रमण किया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को आईटी पार्क स्थित, नवनिर्मित उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का भ्रमण किया और अधिकारियों...

भारी बारिश से कई एकड़ कृषि भूमि आपदा की चपेट में

टिहरी। जिले में भारी बारिश से बालगंगा नदी रौद्र रूप धारण किए हुए हैं। बालगंगा तहसील के विनयखाल क्षेत्र में एक बार फिर से...

पुल बहने से फंसे यात्री, हेलीकाप्टर से किया रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। द्वितीय केदार मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर बनातोली में मोरखंडा नदी पर बना लकड़ी का अस्थायी पुल नदी की तेज धाराओं में समा...

अतिवृष्टि से यमुनोत्री मंदिर परिसर को भारी नुकसान

उत्तरकाशी। भारी बारिश ने जनपद में काफी तबाही मचाई है। यमुनोत्री-जानकीचट्टी में नदी उफान पर आ गई, जिसे देखते हुए एसडीआरएफ ने आसपास का...

Recent Comments