Sunday, September 24, 2023
Home उत्तराखंड कांग्रेस 3 अगस्त को रुद्रप्रयाग में पार्टी के अग्रिम मोर्चों के साथ...

कांग्रेस 3 अगस्त को रुद्रप्रयाग में पार्टी के अग्रिम मोर्चों के साथ करेगी तिरंगा यात्रा को लेकर बैठकः धीरेंद्र प्रताप

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और रुद्रप्रयाग जनपद में 9 अगस्त 2022 से शुरू होने वाली पार्टी की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के सह पर्यवेक्षक धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि जिला कांग्रेस 3 अगस्त को रुद्रप्रयाग में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के सफल संचालन के लिए रुद्रप्रयाग में ही पार्टी के तमाम फ्रंटल संगठनों और विभागों को लेकर इस यात्रा की समीक्षा हेतु बैठक करेगी जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट करेंगे धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि पार्टी की 30 जुलाई की बैठक में इस महत्वपूर्ण यात्रा के रूट और पड़ा वो को लेकर पहले व्यापक चर्चा हो चुकी है जैसे अब 3 अगस्त की बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि 9 अगस्त से भारत छोड़ो दिवस के दिन से शुरू होने वाली और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की 75वी वर्षगांठ पर समाप्त होने वाली इस यात्रा पर पार्टी की पूरी नजर है और यह यात्रा न केवल रुद्रप्रयाग जनपद में आयोजित हो रही है बल्कि उत्तराखंड के तमाम 13 जनपदों और देश के 450 से ज्यादा जनपदों में भी इन यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि भाजपा ने देश में तानाशाही लाने का एक तरह से वातावरण बना दिया है और प्रेस की स्वतंत्रता से लेकर बेरोजगारी महंगाई अशिक्षा और भ्रष्टाचार जैसे कई सवाल आज देश के करोड़ों लोगों को परेशान किए हुए हैं। प्रताप ने बताया इस यात्रा का लक्ष्य जहां देशभर के जनमत को लामबंद करना है वही 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की जमीन को मजबूत करना है।

RELATED ARTICLES

भगवान श्रीचंद जयंती के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

हरिद्वार। जद्गगुरू भगवान श्रीचंद की 529वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन एवं श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संयोजन में...

चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी में करना होगा सुधार

देहरादून। भारत में चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी (जेनेटिक्स) में सुधार करना होगा। और ऐसा तभी संभव हो पाएगा जब यहां...

चमन वर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में जनपद अल्मोड़ा के चमन वर्मा ने भेंट की। अपने हैरतअंगेज स्टंट और कलाबाजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

भगवान श्रीचंद जयंती के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

हरिद्वार। जद्गगुरू भगवान श्रीचंद की 529वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन एवं श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संयोजन में...

चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी में करना होगा सुधार

देहरादून। भारत में चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी (जेनेटिक्स) में सुधार करना होगा। और ऐसा तभी संभव हो पाएगा जब यहां...

चमन वर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में जनपद अल्मोड़ा के चमन वर्मा ने भेंट की। अपने हैरतअंगेज स्टंट और कलाबाजी...

एएचटीयू की टीम स्माइल ने दो माह से गायब बालक को परिजनों से मिलवाया

हरिद्वार। एंटी ह्यूमन ट्रैफिंकिंग आॅपरेशन की टीम स्माइल ने दो माह पूर्व घर से गायब हुए 13 वर्षीय बालक को तलाश कर उसकी मां...

Recent Comments