Sunday, September 24, 2023
Home उत्तराखंड केदारनाथ पैदल मार्ग पर कंडी से गिरकर बच्चे की मौत

केदारनाथ पैदल मार्ग पर कंडी से गिरकर बच्चे की मौत

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचैली के पास कंडी से गिरकर एक बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस बच्चे को एक नेपाली मूल का मजदूर कंडी से जरिए केदारनाथ ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में कंडी से बच्चा 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। घटना के बाद से मजदूर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में सोनप्रयाग कोतवाली में मजदूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। साथ ही उसकी खोजबीन की जा रही है। जानकारी के अनुसार बीते दो दिन पहले आगरा का एक परिवार केदारनाथ यात्रा के लिए आया था। जिसमें पति, पत्नी के साथ दो बच्चे भी शामिल थे। गौरीकुंड से वो लोग घोड़े से चले और भीमबली में सभी उतर गए। इस बीच पैदल चलते हुए 5 साल के शिवा गुप्ता ने रोते हुए चलने में असमर्थता जताई। इस बीच उसके माता-पिता ने बेटे को एक नेपाली मजदूर की कंडी पर सवार कर दिया और खुद पैदल चलने लगे। बताया जा रहा है कि बड़ी लिनचैली के पास कंडी से बच्चा 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद कंडी संचालक नेपाली मजदूर फरार हो गया। बच्चे के माता-पिता को रास्ते से कुछ लोगों की ओर से बच्चे के गिरने की सूचना मिली।

RELATED ARTICLES

भगवान श्रीचंद जयंती के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

हरिद्वार। जद्गगुरू भगवान श्रीचंद की 529वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन एवं श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संयोजन में...

चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी में करना होगा सुधार

देहरादून। भारत में चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी (जेनेटिक्स) में सुधार करना होगा। और ऐसा तभी संभव हो पाएगा जब यहां...

चमन वर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में जनपद अल्मोड़ा के चमन वर्मा ने भेंट की। अपने हैरतअंगेज स्टंट और कलाबाजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

भगवान श्रीचंद जयंती के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

हरिद्वार। जद्गगुरू भगवान श्रीचंद की 529वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन एवं श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संयोजन में...

चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी में करना होगा सुधार

देहरादून। भारत में चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी (जेनेटिक्स) में सुधार करना होगा। और ऐसा तभी संभव हो पाएगा जब यहां...

चमन वर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में जनपद अल्मोड़ा के चमन वर्मा ने भेंट की। अपने हैरतअंगेज स्टंट और कलाबाजी...

एएचटीयू की टीम स्माइल ने दो माह से गायब बालक को परिजनों से मिलवाया

हरिद्वार। एंटी ह्यूमन ट्रैफिंकिंग आॅपरेशन की टीम स्माइल ने दो माह पूर्व घर से गायब हुए 13 वर्षीय बालक को तलाश कर उसकी मां...

Recent Comments