Friday, April 26, 2024
Home उत्तराखंड गंगोत्री नेशनल हाईवे बंद, सैकड़ों यात्री फंसे

गंगोत्री नेशनल हाईवे बंद, सैकड़ों यात्री फंसे

उत्तरकाशी। भारी बारिश के चलते गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्गू गाड़ के बीच अवरुद्ध हो गया। लगातार पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण राजमार्ग को सुचारू करने का कार्य शुरू नहीं हो पाया। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण सुनगर व गंगनानी में करीब डेढ़ हजार तीर्थयात्रियों फंस गए हैं। प्रशासन ने भारी वर्षा के बीच तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने का दावा किया है।
गंगोत्री राजमार्ग हेल्गू गाड़ पर एक माह पहले सक्रिय हुआ भूस्खलन जोन लोगों के लिए नासूर बन गया है। मंगलवार दोपहर से लेकर रात दस बजे तक राजमार्ग उक्त स्थान पर अवरुद्ध रहा। बुधवार सुबह मार्ग खोला गया है कि लेकिन रात करीब 11 बजे बारिश के बाद भूस्खलन जोन फिर सक्रिय हुआ। इसके बाद लगातार पहाड़ी से पत्थर गिरते रहे। इस दौरान सुनगर और गंगनानी की ओर फंसे डेढ़ हजार से अधिक तीर्थयात्री परेशान रहे। जबकि उत्तरकाशी से गंगोत्री की ओर जाने वाले तीर्थयात्रियों को भटवाड़ी में रोका गया। गंगोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों के वाहनों की सुनगर से लेकर गंगनानी तक लंबी कतार लगी रही। तीर्थयात्री देर रात से सुबह तक राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे। फिलहाल क्षेत्र में बारिश जारी है. प्रशासन मार्ग खोलने में जुटा हुआ है। उक्त स्थान पर बीआरओ, राजस्व व आपदा प्रबंधन की टीम मौजूद है।

RELATED ARTICLES

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

खगोलीय घटनाओं तारामंडल और अंतरिक्ष विज्ञान के रहस्यों से रोमांचित हुए छात्र

विकासनगर। सेलाकुई स्थित शिवालिक एकेडमी में प्ले ग्रुप से बारहवीं तक के विद्यार्थियांे के लिए तारामंडल अंतरिक्ष विज्ञान शो का आयोजन किया गया, जो...

Recent Comments