Saturday, July 27, 2024
Home उत्तराखंड गृह क्लेश के चलते बच्चे के साथ गंगनहर में कूदी महिला, शव...

गृह क्लेश के चलते बच्चे के साथ गंगनहर में कूदी महिला, शव बरामद

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में रविवार को एक महिला ने अपने सवा साल के बच्चे के साथ गंग नहर में छलांग लगा दी। गंग नहर में छलांग लगाने की वजह से गृह क्लेश बताया जा रहा है। करीब ढाई घंटे के जल पुलिस व गोताखोरों के सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 11.30 बजे बहादराबाद थाना पुलिस को सूचना मिली की रेगुलेटर पुल के पास एक महिला बच्चे को लेकर गंग नहर में कूद गई है। इस सूचना के आधार पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस को जानकारी मिली कि महिला का अपने पति से बीते कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। गृह क्लेश के चलते महिला ने बच्चे के साथ गंग नहर में छलांग लगाई है। महिला का नाम निशा 26 वर्ष है। जानकारी के तहत, निशा अपने पति विक्रम सिंह के साथ ब्रह्मपुरी में रहती है। दोनों का विवाह 2015 में हुआ था। परिवार मूल रूप से संभल यूपी के रहने वाला है। रविवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद निशा बच्चे को लेकर घर से बाहर चली गई और रेगुलेटर पुल पर आकर गंग नहर में छलांग लगा दी। थानाध्यक्ष बहादराबाद नितेश शर्मा ने बताया कि जल पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब ढाई घंटे की तलाश के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दोनों के शव पथरी पावर हाउस के पास मिले हैं। बहादराबाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

एक हजार अतिथि शिक्षकों की होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभाग विषयों में रिक्त पदों के सापेक्ष एक हजार नये अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इस संबंध में...

श्रीदेव सुमन को पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

टिहरी। टिहरी राजशाही के खिलाफ 84 दिनों तक भूख हड़ताल करने वाले और महान स्वतंत्रता सेनानी श्री देव सुमन को उनके बलिदान दिवस पर...

मेडिकल स्टोर में लगी आग, लाखों की दवाइयां जलकर राख

रुड़की। पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर की दुकान में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एक हजार अतिथि शिक्षकों की होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभाग विषयों में रिक्त पदों के सापेक्ष एक हजार नये अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इस संबंध में...

श्रीदेव सुमन को पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

टिहरी। टिहरी राजशाही के खिलाफ 84 दिनों तक भूख हड़ताल करने वाले और महान स्वतंत्रता सेनानी श्री देव सुमन को उनके बलिदान दिवस पर...

मेडिकल स्टोर में लगी आग, लाखों की दवाइयां जलकर राख

रुड़की। पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर की दुकान में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल...

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा ऋषिकेश पहुंची

ऋषिकेश। दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ मंदिर निर्माण को लेकर हुए विवाद के बाद कांग्रेस द्वारा निकली जा रही केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा हरिद्वार...

Recent Comments