Saturday, December 2, 2023
Home उत्तराखंड जनता दरबार में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, 61 शिकायतें हुईं दर्ज

जनता दरबार में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, 61 शिकायतें हुईं दर्ज

हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में फरियादियों की जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनी। जनता दरबार में फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः पेयजल, सडक, पेंशन, भूमि, अतिक्रमण,खनन पट्टे आदि की समस्या से सम्बन्धित 61 शिकायतें दर्ज हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दूरभाष से वार्ता कर एवं मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में समस्याओं का निस्तारित करते हुए अवगत कराने के भी निर्देश दिए।
जनता दरबार में विगत वर्ष आपदा के दौरान गौलापार पुल क्षतिग्रस्त हो गया था पुल मरम्मत कर ठीक हो जाने पर भी लोनिवि द्वारा पुलिस चैकी के पास वैकल्पिक मार्ग को अभी तक नही खोला गया। ग्राम प्रधान लीला बिष्ट एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट के साथ ही गौलापार के दर्जनों लोगों ने जिलाधिकारी से वैकल्पिक मार्ग खोलने की की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चैधरी को शीघ्र मार्ग खोलने के निर्देश मौके पर दिये। दर्जनों छात्र-छात्राओं ने जनता दरबार में अवगत कराया कि विगत 1.5 वर्ष से सभी छात्र-छात्राये उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय तथा अशोक लीलैंड कम्पनी द्वारा दिये गये सर्टिफिकेट और डिप्लोमा की मान्यता, उनमें ट्रेड दर्शाए जाने तथा अशोक लीलेंड कम्पनी में स्थायी जॉब को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उनके द्वारा बताया गया कि ना तो विश्वविद्यालय कोर्सेज को मान्यता दिला रहा है ना ही अशोक लीलैंड स्थायी जॉब प्रदान कर रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से विश्वविद्यालय एवं कम्पनी पर कार्यवाही करने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी छात्र-छात्राओं को आश्वस्त किया कि जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

RELATED ARTICLES

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने हर तरह की आपदाओं में होने वाली जान-माल की क्षति कम करने के उपायों पर किया गहन मंथन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम इस वैश्विक सम्मेलन में पहुंच कर दुनिया भर से आये विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से मुलाकात की।...

Recent Comments