Tuesday, December 5, 2023
Home उत्तराखंड जलाभिषेक करने मंदिर गयी दो युवतियों की नदी में पैर फिसलने से...

जलाभिषेक करने मंदिर गयी दो युवतियों की नदी में पैर फिसलने से मौत

पौड़ी। पौडी के सतपुली क्षेत्र में जलाभिषेक करने मंदिर गयी दो युवतियों की नदी में पैर फिसलने से मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस व स्थानीय तैराकों ने दोनो युवतियों को बाहर निकाला जिनमें से एक मृत पायी गयी जबकि दूसरी युवती को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह दो युवतियां अपनी सहेलियों के साथ मंदिर में जलाभिषेक करने गई। बताया जा रहा है कि जब वह दंगलेश्वर मंदिर घाट पर पहुंची तो वह अपनी सहेलियों के संग नयार नदी में स्नान करने लगी। इस दौरान वह दोनो पैर फिसलने से बह गयी। सहेलियों द्वारा शोर मचाये जाने पर आस पास के लोगों को मामले की जानकारी मिली। जिस पर उन्होने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय तैराकों की मदद से उनकी खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान दोनो घाट से एक किलामीटर दूर मिलीं। लेकिन तब तक 26 वर्षीय युवती की मौत हो चुकी थी। वहीं 15 वर्षीय किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक युवतियों के नाम रुबी उर्फ सरोज (उम्र 24 वर्ष) पुत्री श्याम सिंह रावत निवासी ओडलसैंण, थाना सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल व अदिति उर्फ सोनी (उम्र 15 वर्ष) पुत्री निर्मल सिंह निवासी चैलूसैंण (द्वारीखाल), हाल पता महावीर सिंह विष्ट (मृतका के नाना) निवासी ओडलसैंण, थाना सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल बताये जा रहे है।

RELATED ARTICLES

राज्यपाल ने नौसेना दिवस पर नौसैनिकों, पूर्व नौसैनिकों व उनके परिजनों को बधाई दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नौसेना दिवस के अवसर पर समस्त नौसैनिक, पूर्व नौसैनिकों तथा उनके परिवारों को नौसेना दिवस...

सीएम ने ठोउड़ा नृत्य एंव सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को परेड ग्राउंड में जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच एंव सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित ठोउड़ा...

हमारा प्रदेश अपनी आभा से संपूर्ण विश्व को आलोकित कर रहाः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित उत्तराखण्ड लोक विरासत के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राज्यपाल ने नौसेना दिवस पर नौसैनिकों, पूर्व नौसैनिकों व उनके परिजनों को बधाई दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नौसेना दिवस के अवसर पर समस्त नौसैनिक, पूर्व नौसैनिकों तथा उनके परिवारों को नौसेना दिवस...

सीएम ने ठोउड़ा नृत्य एंव सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को परेड ग्राउंड में जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच एंव सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित ठोउड़ा...

हमारा प्रदेश अपनी आभा से संपूर्ण विश्व को आलोकित कर रहाः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित उत्तराखण्ड लोक विरासत के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने...

रीजनल पार्टी ने की पदाधिकारियों की घोषणा

देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ऋषिकेश में उपेंद्र सकलानी संस्थापक सदस्य की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया,जिसमे पार्टी संगठनात्मक रूप से विस्तारीकरण...

Recent Comments