Tuesday, October 3, 2023
Home उत्तराखंड जैविक इण्डिया अवॉर्ड में उत्तराखंड को लगातार चैथी बार मिला प्रथम पुरस्कार

जैविक इण्डिया अवॉर्ड में उत्तराखंड को लगातार चैथी बार मिला प्रथम पुरस्कार

देहरादून। ग्रेटर नोएडा में आयोजित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में बीते गुरुवार को आयोजित जैविक कृषि के ग्लोबल लेवल 4जी एवार्ड कार्यक्रम में हिमालय एवं पूर्वाेत्तर राज्य की केटेगरी में उत्तराखण्ड प्रदेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कार्यक्रम में कृषक हर्ष सिंह डंगवाल, ग्राम – सुनकिया, ब्लॉक- धारी, नैनीताल को इसी केटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्तरीय जैविक इण्डिया अवॉर्ड में उत्तराखंड को लगातार चैथी बार प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। जैविक उत्पाद के प्रबन्ध निदेशक विनय कुमार ने ग्रेटर नोएडा में यह पुरस्कार प्राप्त किया।
वहीं आज देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में जैविक उत्पाद के प्रबन्ध निदेशक विनय कुमार ने प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी को यह पुरुस्कार सौंपा। जिसपर कृषि मंत्री ने खुशी जताई। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि जो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि किसानों की आय दुगनी की जाए उस दिशा में प्रदेश सरकार लगातार लगातार कार्य कर रही है। उसी का परिणाम है कि आज उत्तराखंड को जैविक कृषि के क्षेत्र में लगातार चैथी बार प्रथम पुरुस्कार से नवाजा गया है।मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों बधाई दी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। मंत्री ने कहा लगातार चैथी बार जैविक में उत्तराखंड को हिमालय राज्यों में प्रथम पुरस्कार मिला है, उन्होंने कहा यह इस बात का संकेत है। मंत्री ने कहा आज उत्तराखंड 38 फ़ीसदी ऑर्गेनिक है। जब किसी उत्पाद के आगे ऑर्गेनिक लग जाता है, तो उसके दाम में भी इजाफा होता है। उन्होंने कहा जैविक खेती के लिए 2.23000 है० चिन्हित किया गया है। मंत्री ने विश्वास जताते हुए कहा कि जैविक खेती को वर्ष 2025 तक 38 फ़ीसदी से 50 फ़ीसदी तक ले जाया जाएगा और यह राज्य सरकार की एक बड़ी उपलब्धि होगी।

RELATED ARTICLES

मंत्री गणेश जोशी ने नवनियुक्त दायित्वधारी शिव सिंह बिष्ट को दी बधाई

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज कैंप कार्यालय में नव नियुक्त दायित्वधारी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद् के उपाध्यक्ष शिव...

आयुष्मान में नौ लाख से अधिक मरीजों का हो चुका है मुफ्त उपचारः डा धन सिंह रावत

देहरादून। प्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत अभी तक 9 लाख से अधिक मरीजों का मुफ्त उपचार किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्री डा...

सेना के तीन ट्रक हुए दुर्घटनाग्रस्त, कई जवान घायल

पिथौरागढ़। उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। पिथौरागढ़ के अस्कोट थाना क्षेत्र में सेना के काफिले में चल रहे तीन ट्रक एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मंत्री गणेश जोशी ने नवनियुक्त दायित्वधारी शिव सिंह बिष्ट को दी बधाई

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज कैंप कार्यालय में नव नियुक्त दायित्वधारी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद् के उपाध्यक्ष शिव...

आयुष्मान में नौ लाख से अधिक मरीजों का हो चुका है मुफ्त उपचारः डा धन सिंह रावत

देहरादून। प्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत अभी तक 9 लाख से अधिक मरीजों का मुफ्त उपचार किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्री डा...

सेना के तीन ट्रक हुए दुर्घटनाग्रस्त, कई जवान घायल

पिथौरागढ़। उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। पिथौरागढ़ के अस्कोट थाना क्षेत्र में सेना के काफिले में चल रहे तीन ट्रक एक...

वेलफेयर सोसाइटी ने विजय पार्क में किया पौधारोपण

देहरादून। प्रेरणा रिहबिलिटेशन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा विजय पार्क स्थित कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर वृक्षारोपण...

Recent Comments