Sunday, September 24, 2023
Home उत्तराखंड टीम ने किया विभिन्न अस्पतालों व पैथोलाॅजी लैब का निरीक्षण

टीम ने किया विभिन्न अस्पतालों व पैथोलाॅजी लैब का निरीक्षण

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि डेंगू मरीजों के उपचार एवं जांच में लापरवाई पर कड़ी कार्यवाही की जाए तथा जनपद अवस्थित लैब्स एवं चिकित्सालयों का जिला स्तरीय टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमित जांच की जाए। जिलाधिकारी के निर्देेशों के क्रम में जिला स्तरीय टीम द्वारा जनपद अवस्थित सविता गोयल पैथोलॉजी लैब, पेनिसिया हॉस्पिटल, सिनर्जी, चिकित्सा कैलाश चिकित्सालय में अनियमितता पाए जाने के फलस्वरूप  मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से सम्बन्धित चिकित्सा अधीक्षकों/प्रबन्धकों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गए है। जिला स्तरीय टीम ने पाया कि सविता गोयल पैथोलॉजी लैब द्वारा एक डेंगू के भर्ती मरीज (बेबी सनाया, 06 वर्ष) की 51,000 प्लेटलेट्स काउंट की रिर्पाेट दी गई थी किन्तु दूसरी लैब से क्रास चैक करने पर 2.73 लाख पाई गई है।
पैनिशिया अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब में प्लेटलेट्स काउंट का क्रास चैक किया गया है। चिकित्सालय की पैथोलॉजी लैब द्वारा एक डेंगू के भर्ती मरीज (अभिजीत) की 10,000 प्लेटलेट्स काउंट की रिर्पाेट दी गई थी किन्तु सरकारी लैब से क्रासचैक करने पर 32,000 पाई गई है। सिनर्जी अस्पताल, चिकित्सालय की पैथोलॉजी लैब द्वारा एक डेंगू के भर्ती मरीज (अजय कुमार) की 19,000 प्लेटलेट्स काउंट की रिर्पाेट दी गई थी किन्तु सरकारी लैब से क्रास चैक करने पर 30,000 पाई गई है। कैलाश अस्पताल, एवं पैथोलॉजी लैब में प्लेटलेट्स काउंट का का्रसचैक किया गया है। चिकित्सालय की  पैथोलॉजी द्वारा एक डेंगू के भर्ती मरीज (भगत सिंह) की 14,000 प्लेटलेट्स काउंट की रिपोर्ट दी गई थी किन्तु सरकारी लैब से क्रास चैक करने पर 80,000 पाई गई है।

RELATED ARTICLES

भगवान श्रीचंद जयंती के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

हरिद्वार। जद्गगुरू भगवान श्रीचंद की 529वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन एवं श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संयोजन में...

चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी में करना होगा सुधार

देहरादून। भारत में चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी (जेनेटिक्स) में सुधार करना होगा। और ऐसा तभी संभव हो पाएगा जब यहां...

चमन वर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में जनपद अल्मोड़ा के चमन वर्मा ने भेंट की। अपने हैरतअंगेज स्टंट और कलाबाजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

भगवान श्रीचंद जयंती के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

हरिद्वार। जद्गगुरू भगवान श्रीचंद की 529वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन एवं श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संयोजन में...

चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी में करना होगा सुधार

देहरादून। भारत में चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी (जेनेटिक्स) में सुधार करना होगा। और ऐसा तभी संभव हो पाएगा जब यहां...

चमन वर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में जनपद अल्मोड़ा के चमन वर्मा ने भेंट की। अपने हैरतअंगेज स्टंट और कलाबाजी...

एएचटीयू की टीम स्माइल ने दो माह से गायब बालक को परिजनों से मिलवाया

हरिद्वार। एंटी ह्यूमन ट्रैफिंकिंग आॅपरेशन की टीम स्माइल ने दो माह पूर्व घर से गायब हुए 13 वर्षीय बालक को तलाश कर उसकी मां...

Recent Comments