Thursday, April 25, 2024
Home उत्तराखंड टीम भावना से बड़ी से बड़ी समस्याओं एवं आपदाओं से आसानी से...

टीम भावना से बड़ी से बड़ी समस्याओं एवं आपदाओं से आसानी से पार पाया जा सकताः डीएम

रुद्रपुर। टीम भावना से बड़े से बड़े कार्य तथा बड़ी से बड़ी समस्याओं एवं आपदाओं से आसानी से पार पाया जा सकता है। यह बात जिला अधिकारी युगल किशोर पन्त ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 तथा अक्टूबर 2021 में जनपद में आई आपदा के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सीविल सर्विस डे के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित करते हुए कहा। जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सविल सर्विस डे की बधाई देते हुए कहा कि ईमानदरी तथा सत्य निष्ठा से जनता की सेवा करने से बड़ी कोई आत्म संतुष्टि नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारियों ने अपनी कार्यशैली, कत्र्तव्य निष्ठा, समयबद्धता एवं मेहनत के बल पर राज्य ही नहीं राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाने के साथ ही अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि सेवाकाल में किये गये अच्छे कार्य सेवाकाल के साथ ही सेवाकाल के बाद भी समाज द्वारा याद किये जाते हैं। उन्होंने कहा कि जनहित में की गई अच्छी सेवाएं हमेशा याद की जाती हैं।
उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की समय से मदद करते हुए उसकी जिन्दगी बचाने से बड़ा को कार्य नहीं है, इस कार्य के करने से जो आत्म संतुष्टि प्राप्त होती है, उससे बड़ी कोई संतुष्टि नहीं है। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले व्यक्ति के प्रति जनता में सम्मान स्वंय ही बन जाता है।
उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन आने वाली सबसे बड़ी चुनौती है, जोकि विश्व एवं समाज पर दुष्प्रभाव डाल रही है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन को रोकने तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने की दिशा में भी कार्य करने की आवश्यता है। जलवायु परिवर्तन के प्रति जनता को जागरूक किया जाये। उन्होंने भविष्य की पीढ़ी के लिए पानी की बचत करने, ऊर्जा का संरक्षण एवं संवर्धन करने तथा प्राकृतिक सम्पदाओं का भी संरक्षण करने को कहा।

RELATED ARTICLES

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

ड्रग्स सिंडीकेट की कमर तोड़ती दून पुलिस

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मादक पदार्थांे की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा मादक पदार्थाे की तस्करी में लिप्त आदतन नशा तस्करांे...

Recent Comments