Saturday, April 20, 2024
Home उत्तराखंड ट्रूकॉलर ने ओपन डोर्स के लॉन्च की घोषणा की

ट्रूकॉलर ने ओपन डोर्स के लॉन्च की घोषणा की

देहरादून। दुनिया में ग्लोबल कम्युनिकेशन के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म, ट्रूकॉलर ने बुधवार को बेहद सुरक्षित एवं गोपनीय तरीके से ऑडियो बातचीत के लिए बिल्कुल नए ऐप ओपन डोर्स को लॉन्च किया। स्टॉकहोम और भारत की एक विशेष टीम ने साथ मिलकर कई महीनों की मेहनत के बाद इस ऐप को तैयार किया है। लोगों के डिजिटल लाइफ को सुरक्षित बनाने वाले ऐप, ट्रूकॉलर और लोगों की निजी सुरक्षा के लिए मुफ़्त में उपलब्ध ऐप, गार्जियन को बनाने वाली स्वीडन की कंपनी ने अब एक नए लक्ष्य को हासिल करने की योजना बनाई है। जिसका उद्देश्य लोगों को बातचीत का मजेदार एवं गोपनीय साधन उपलब्ध कराना है। लोग मुफ़्त में ओपन डोर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे, और यह ऐप पूरी दुनिया में गूगल प्ले स्टोर तथा एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध होगा। यह ऐप दोनों तरह के स्मार्टफोन प्लेटफॉर्म पर बिना किसी रुकावट के काम करता है। इस मौके पर नामी ज़रिंगहलम, सह-संस्थापक, ट्रू सॉफ्टवेयर स्कैंडिनेविया एबी, ने कहा, ‘‘ट्रूकॉलर पिछले 13 वर्षों से इस व्यवसाय का संचालन कर रहा है, और इस दौरान हमने लोगों के संवाद करने के तरीके के बारे में सीखने में काफी समय बिताया है। हमारे नए ऐप ओपन डोर्स का जन्म एक साधारण सवाल से हुआ है कि, हम बिना दखल के लोगों को नए कनेक्शन बनाने में कैसे मदद कर सकते हैं? और हम यही करना चाहते हैं। हम संचार के सबसे कुदरती तरीके, यानी आवाज़ का उपयोग करके पूरी दुनिया में लोगों के बीच की दूरियों को खत्म करना चाहते हैं।’’

RELATED ARTICLES

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

उत्तराखंड से चैंकाने वाले आयेंगे लोकसभा चुनाव नतीजेः राजीव महर्षि

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने आज दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी...

Recent Comments