Sunday, September 24, 2023
Home उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने किया आर्ट सेंट्रियो कला प्रदर्शनी का उद्घाटन

डीजीपी अशोक कुमार ने किया आर्ट सेंट्रियो कला प्रदर्शनी का उद्घाटन

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के महानिदेशक आईपीएस अशोक कुमार ने आज सेंट्रियो मॉल, देहरादून में आयोजित एक अनूठी कला प्रदर्शनी आर्ट सेंट्रियो का उद्घाटन करा। 24 सितंबर तक चलने वाली इस कला प्रदर्शनी में 20 से अधिक प्रसिद्ध कलाकारों की रचनात्मक कलाएं देखने को मिलेंगी, जिनमें अनस सुल्तान, अंजुम परवीन, अंजलि थापा, अंकुर राणा, अंकिता सिंह, आनंद करमाकर, अरबिंद सिंह, भारती शर्मा नौटियाल, बिपिन कुमार, इंदु त्रिपाठी, मैत्रेयी नंदी, मीनाक्षी दुबे, मेघा कथूरिया, निर्झर सोम, प्रियंका सिन्हा, रत्नेश दुबे, रूपक गोस्वामी, संजीव चेतन, समशेर वारसी, सतपाल गांधी, सरला चंद्रा, संगीता राज, संजय शर्मा, सुवाजीत सामंता, श्रीधर अय्यर और सूरज कुमार काशी शामिल हैं।
आईपीएस अशोक कुमार ने कलाकारों के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त करते हुए समाज में कला को बढ़ावा देने के महत्व के बारे में बताया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा, ष्कला एक शक्तिशाली माध्यम है जो सीमाओं को पार करने और लोगों को गहरे स्तर पर जोड़ने की क्षमता रखता है। मुझे आर्ट सेंट्रियो का उद्घाटन करते हुए बेहद खुशी हो रही है, जो हमारे कलाकारों की अपार प्रतिभा और अपनी कला से प्रेरित करने की उनकी क्षमता को प्रदर्शित करता है। यूनिसन सेंट्रियो मॉल के सेंटर डायरेक्टर और बिज़नेस डेवलपमेंट के हेड नोएल वेसाओकर ने इस प्रदर्शनी के आयोजन के प्रति अपना उत्साह व्यक्त किया और मॉल में आगामी गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा आने वाले सप्ताहांत में, हम एमडी मोइन द्वारा एक लाइव पेंटिंग और चिल्ड्रन वर्कशॉप, जाकिर हुसैन द्वारा एक लाइव पेंटिंग और मेघा कथूरिया द्वारा एक चारकोल पेंटिंग और चारकोल वर्कशॉप की मेजबानी करने जा रहे हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य समुदाय के प्रत्येक व्यक्ति को एकत्रित करना और कलात्मक अभिव्यक्ति के लिए एक मंच प्रदान करना है।

RELATED ARTICLES

भगवान श्रीचंद जयंती के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

हरिद्वार। जद्गगुरू भगवान श्रीचंद की 529वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन एवं श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संयोजन में...

चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी में करना होगा सुधार

देहरादून। भारत में चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी (जेनेटिक्स) में सुधार करना होगा। और ऐसा तभी संभव हो पाएगा जब यहां...

चमन वर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में जनपद अल्मोड़ा के चमन वर्मा ने भेंट की। अपने हैरतअंगेज स्टंट और कलाबाजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

भगवान श्रीचंद जयंती के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

हरिद्वार। जद्गगुरू भगवान श्रीचंद की 529वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन एवं श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संयोजन में...

चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी में करना होगा सुधार

देहरादून। भारत में चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी (जेनेटिक्स) में सुधार करना होगा। और ऐसा तभी संभव हो पाएगा जब यहां...

चमन वर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में जनपद अल्मोड़ा के चमन वर्मा ने भेंट की। अपने हैरतअंगेज स्टंट और कलाबाजी...

एएचटीयू की टीम स्माइल ने दो माह से गायब बालक को परिजनों से मिलवाया

हरिद्वार। एंटी ह्यूमन ट्रैफिंकिंग आॅपरेशन की टीम स्माइल ने दो माह पूर्व घर से गायब हुए 13 वर्षीय बालक को तलाश कर उसकी मां...

Recent Comments