Sunday, September 24, 2023
Home उत्तराखंड थानो मार्ग पर मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

थानो मार्ग पर मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

देहरादून। रविवार सुबह थानो मार्ग पर अज्ञात युवती की हत्या कर शव जंगल में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया उसकी पहचान नही हो पायी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिली रायपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव सोडा सरोली के पास सिरवाल गढ में जंगल में एक युवती का शव पडा हुआ है। शव की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हडकम्प मच गया। आनन फानन में सीओ रायपुर अभिनव चैधरी, एसओ रायपुर कुंदन राम मौके पर पहुंचे तो देखा कि जंगल से निकलने वाले पानी के स्रोत में ओंधे मुंह एक युवती का शव पडा हुआ था तथा मृतका के सिर व माथे पर चोट के निशान थे। मृतका ने फराक पहनी हुई थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतका की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच की लग रही थी। क्षेत्रवासियों के अनुसार क्षेत्र में रात्रि 11 बजे तक लोग चलते रहते हैं। सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि मृतक की हत्या कर रात्रि 11 बजे के बाद ही शव को यहां पर फैंका गया है। पुलिस के अनुसार जहां पर युवती का शव पडा था वहां तक ही कोई चार पहिया वाहन जा सकता था उसके बाद कच्चा मार्ग शुरू हो जाता है। पुलिस का भी मानना है कि युवती की हत्या कहीं अन्य स्थान पर कर शव को यहां फैंका गया है। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालना शुरू कर दिया है जिससे किसी संदिग्ध वाहन दिखायी दे और कोई सुराग मिल सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या कैसे की गयी इसका खुलासा होगा। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया तथा स्पा सेंटरों में काम करने वाली युवतियों से भी युवती का मिलान करने का प्रयास किया जायेगा। क्षेत्रवासियों के अनुसार युवती के पहनावे व शक्ल सूरत से वह पहाडी मूल की नहीं लग रही है।

RELATED ARTICLES

भगवान श्रीचंद जयंती के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

हरिद्वार। जद्गगुरू भगवान श्रीचंद की 529वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन एवं श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संयोजन में...

चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी में करना होगा सुधार

देहरादून। भारत में चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी (जेनेटिक्स) में सुधार करना होगा। और ऐसा तभी संभव हो पाएगा जब यहां...

चमन वर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में जनपद अल्मोड़ा के चमन वर्मा ने भेंट की। अपने हैरतअंगेज स्टंट और कलाबाजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

भगवान श्रीचंद जयंती के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

हरिद्वार। जद्गगुरू भगवान श्रीचंद की 529वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन एवं श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संयोजन में...

चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी में करना होगा सुधार

देहरादून। भारत में चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी (जेनेटिक्स) में सुधार करना होगा। और ऐसा तभी संभव हो पाएगा जब यहां...

चमन वर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में जनपद अल्मोड़ा के चमन वर्मा ने भेंट की। अपने हैरतअंगेज स्टंट और कलाबाजी...

एएचटीयू की टीम स्माइल ने दो माह से गायब बालक को परिजनों से मिलवाया

हरिद्वार। एंटी ह्यूमन ट्रैफिंकिंग आॅपरेशन की टीम स्माइल ने दो माह पूर्व घर से गायब हुए 13 वर्षीय बालक को तलाश कर उसकी मां...

Recent Comments