Saturday, July 27, 2024
Home उत्तराखंड दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव, लाठी-डंडे चले, 35...

दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव, लाठी-डंडे चले, 35 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रुड़की। रुड़की के झबरेड़ा गांव में दीवार बनाने को लेकर रविवार को दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडे व धारदार हथियार चल गए। जिससे गांव में चीख पुकार और भगदड़ मच गई। घटना में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। जिसमें एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 35 लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना से गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस तैनात की गई है।
पुलिस के अनुसार साबतवाली निवासी नीटू रविवार को दीवार निमार्ण करा रहा था। दीवार निर्माण को लेकर पड़ोस के प्रमोद ने विरोध किया। जिसे लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में दीवार निर्माण को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों की ओर से गाली गलौज शुरू हो गई और महिलाएं व पुरुष आमने सामने आ गए। लेकिन विवाद यहीं पर खत्म नहीं हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर आ गए और एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं दोनों पक्षों में धारदार हथियार भी चल गए। इस बीच दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। जिससे बवाल हो गया और चीख पुकार मच गई। साथ ही पथराव से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई।
इस बीच दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक महिला व पुरुष घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और किसी तरह स्थिति को काबू में किया। साथ ही घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक महिला की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जबकि अन्य का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर 35 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, इस दौरान कमलेश (45), पारुल (22), प्रमोद (47), रोहित (24), काशी देवी (70), रीना (24), अंजना (30) समेत नौ घायल हो गए। जिसमें कमलेश को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, नीटू की तहरीर पर प्रमोद, ओमप्रकाश, रोहित, पॉपिन, रोहित, अजय, साक्षी, पारुल, मनीषा, विशाखा, ममता, लीला, सचिन और यशपाल और प्रमोद की तहरीर पर रविंद्र कुमार, रोहित, अभिषेक, महन, शीलू, सचिन, सोनू, मोनू, ठाकुर, इंद्रेश, कमलेश, रीना, सारिका, आरजू, अनिता, साक्षी, सपना, राधिका, रज्जो, मधु पर केस दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

राज्यपाल ने नवनिर्मित आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का भ्रमण किया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को आईटी पार्क स्थित, नवनिर्मित उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का भ्रमण किया और अधिकारियों...

भारी बारिश से कई एकड़ कृषि भूमि आपदा की चपेट में

टिहरी। जिले में भारी बारिश से बालगंगा नदी रौद्र रूप धारण किए हुए हैं। बालगंगा तहसील के विनयखाल क्षेत्र में एक बार फिर से...

पुल बहने से फंसे यात्री, हेलीकाप्टर से किया रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। द्वितीय केदार मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर बनातोली में मोरखंडा नदी पर बना लकड़ी का अस्थायी पुल नदी की तेज धाराओं में समा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राज्यपाल ने नवनिर्मित आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का भ्रमण किया

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को आईटी पार्क स्थित, नवनिर्मित उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का भ्रमण किया और अधिकारियों...

भारी बारिश से कई एकड़ कृषि भूमि आपदा की चपेट में

टिहरी। जिले में भारी बारिश से बालगंगा नदी रौद्र रूप धारण किए हुए हैं। बालगंगा तहसील के विनयखाल क्षेत्र में एक बार फिर से...

पुल बहने से फंसे यात्री, हेलीकाप्टर से किया रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। द्वितीय केदार मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर बनातोली में मोरखंडा नदी पर बना लकड़ी का अस्थायी पुल नदी की तेज धाराओं में समा...

अतिवृष्टि से यमुनोत्री मंदिर परिसर को भारी नुकसान

उत्तरकाशी। भारी बारिश ने जनपद में काफी तबाही मचाई है। यमुनोत्री-जानकीचट्टी में नदी उफान पर आ गई, जिसे देखते हुए एसडीआरएफ ने आसपास का...

Recent Comments